दिल्ली से डिनर करने आए नोएडा में चार दोस्तों की मौत , ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

नोएडा
 उत्तर प्रदेश के नोएडा में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दिल्ली के न्यू कोंडली से नोएडा खाना खाने आए पांच दोस्त दुर्घटना का शिकार हो गए। दरअसल, पांचों दोस्त ऑल्टो कार से आए थे। इनमें से चार की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा, रविवार-सोमवार देर रात करीब दो बजे सेक्टर-11 में ट्रैक्टर ट्रॉली से हुआ। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोस्त ने दर्ज कराया मामला

ये भी पढ़ें :  पवन खेड़ा को बड़ा झटका, SC ने अग्रिम जमानत पर लगाई रोक, असम में केस और तेलंगाना हाईकोर्ट की बेल

न्यू कोंडली निवासी उत्तम ने नोएडा पुलिस को बताया कि रविवार रात वह अपने दोस्त मोहित, विशाल, मनीष और हिमांशु उर्फ बिट्टू के साथ खाना खाने नोएडा आए थे। ऑल्टो कार को हिमांशु उर्फ बिट्टू चला रहा था। रात करीब दो बजे पांचों दोस्त दिल्ली अपने घर लौट रहे थे। सेक्टर-11 स्थित एच ब्लॉक में शिवानी फर्नीचर के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के तीन नए मेडिकल कॉलेज नीमच, मंदसौर और सिवनी में अब सौ-सौ एमबीबीएस की सीटों पर दाखिले हो सकेंगे

उत्तम ने बताया कि ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस घटना में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने शिकायतकर्ता के चारों दोस्तों को मृत घोषित कर दिया। शिकायत करने वाले उत्तम का भी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने दी जानकारी

ये भी पढ़ें :  एम्पायर टॉकीज से गौरीघाट तक 760 करोड़ की लागत से रोप-वे का निर्माण, सैद्धांतिक स्वीकृति मिली

नोएडा एक्सिडेंट के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने कहा है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। घायल का इलाज मेट्रो अस्पताल में चल रहा है। उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment