गुरुदेव फ्यूल्स में विराजे गणपति, संचालक पीयूष मिश्रा ने की अपनों संग गणपति बप्पा की पूजा अर्चना

उर्वशी मिश्रा, रायपुर

 

भक्तों के विघ्न हरने वाले विघ्नहर्ता आज विराजमान हो रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ में अनेकों जगहों पर गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग सार्वजनिक जगहों पर जहां गणेश उत्सव समितियां के जरिए विघ्नहर्ता गणेश को विराजमान कर रहे हैं, वहीं कई निजी कॉलोनी में भी सजधज कर उत्सव के रूप में गणेश चतुर्थी की धूम देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में नगरीय क्षेत्र की जनगणना: प्री-टेस्ट कार्य शुरू, निदेशक ने 17 को बुलाई बैठक

 

रायपुर के मोवा स्थित गुरुदेव फ्यूल्स में भी प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति बप्पा विराजमान हुए हैं। आज सुबह गणपति बप्पा को पूरे उत्साह के साथ विराजमान किया गया। इस दौरान पेट्रोल पंप के संचालक पीयूष मिश्रा अपने कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे। साथ ही मंत्रोच्चार और पूजन विधि विधान के साथ गणपति बप्पा को विराजमान कराया गया। इस अवसर में अंकित मिश्रा के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment