देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल 6 से 8 घंटे बंद रहेगा एयरपोर्ट, बदल गया फ्लाइटों का टाइम

इंदौर
मध्यप्रदेश में इंदौर शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर 15 फरवरी से रनवे की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। पुरानी डामर को निकालकर नई डामर चढ़ाने समेत कई काम होंगे। काम करीब 1 साल तक चलेगा। शुरुआती डेढ़ माह रात में 6 घंटे तो 1 अप्रेल से रात में 8 घंटे एयरपोर्ट बंद रहेगा। मेंटेनेंस अवधि में फ्लाइट का संचालन नहीं हो सकेगा।

ये भी पढ़ें :  मध्य भारत का पहला सरकारी संस्थान बना रायपुर मेडिकल कॉलेज में M.Ch. सर्जिकल ऑन्कोलॉजी कोर्स को मिलीं 3 सीटें

विंटर शेड्यूल में हुआ बदलाव
एयरपोर्ट का रनवे सुधार 15 फरवरी से 31 मार्च तक रात 12 से सुबह 6 बजे तक चलेगा। 1 अप्रेल से यह समय रात 10 से सुबह 6 बजे हो जाएगा। रात 12 से सुबह 6 बजे तक की फ्लाइट का समय विंटर शेड्यूल में बदला जा चुका है। मेंटनेंस जनवरी से शुरू होना था, लेकिन काम में देरी हुई। इसे समायोजित करने के लिए 1 अप्रेल से मेंटनेंस का काम रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा। ऐसे में कई फ्लाइट का समय बदला जाएगा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी एयरलाइंस को इसकी जानकारी दे दी है।

ये भी पढ़ें :  जल संसाधन के समुचित प्रबंधन से सिंचाई रकबे में निरंतर वृद्धि : मंत्री सिलावट

शारजाह, मुंबई फ्लाइट का समय बदलेगा
रात 10.30 बजे से रात 12 के बीच इंडिगो की मुंबई फ्लाइट इंदौर आती है तो एयर इंडिया की शारजाह फ्लाइट रवाना होती है। इन दोनों फ्लाइट का समय 1 अप्रेल से बदल जाएगा। इसके पहले 12 बजे से सुबह 6 बजे तक की करीब 7 फ्लाइट का समय बदला गया था। 2754 मीटर लंबे रनवे की मरम्मत के लिए 25 करोड़ रुपए का टेंडर एयरपोर्ट प्रबंधन ने जारी किया था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment