हर घर दिवाली अभियान से होगी गरीबों की मदद

भोपाल

आनंद विभाग लोगों के जीवन में खुशियां पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। राज्य आनंद संस्थान द्वारा 'हर घर दिवाली अभियान' के माध्यम से गरीबों के जीवन में खुशियां बांटने की पहल की जा रही है।

दीपावली का पर्व भारतीय समाज में आनंद व समृद्धि का त्यौहार माना जाता है। लोग अपने सामर्थ्य अनुसार इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाते हैं। अनेक परिवार ऐसे हैं जिनके पास इस समृद्धि के पर्व पर कुछ भी नया करने या उत्साह से मनाने के लिये आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं।

ये भी पढ़ें :  स्कूल शिक्षा विभाग में स्वैच्छिक स्थानांतरण आवेदन की तिथि बढ़ी

राज्य आनंद संस्थान अपने कार्यक्रमों में "मदद" को प्रोत्साहित करता है, जिसमें हम अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुओं को दूसरों के उपयोग करने के लिये दे देते हैं। दीपावली का पर्व मदद की अवधारणा को अपनाने का एक बेहतर अवसर प्रदान करता है। इस उद्देश्य से हर घर दिवाली अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत आनन्दकों के सहयोग से नगर में लोगों से संपर्क कर उनसे आग्रह किया जाएगा कि वे शहरों के संसाधन विहीन बस्तियों में रहने वाले घरों में भी दीपावली का पर्व अच्छे से मने, इसके लिए उन्हें अपने घरों या अन्य स्त्रोत से अतिरिक्त सामग्री प्रदान करें।

ये भी पढ़ें :  बरेली में बड़ा हादसा: खड़े टैंकर से बोलेरो-बाइक टकराई, पांच की मौत

दीपावली के पर्व के दौरान आपको घर में ऐसी अनेक वस्तुएं मिलती है, जो आपके लिए वर्तमान में उपयोगी नहीं है, किंतु अन्य के लिए उपयोगी हो सकती है। ऐसी वस्तुओं को अपने निकट के आनंदम केन्द्र (नेकी की दीवार) में छोड़ने का अनुरोध है, जिससे वह वस्तु किसी जरूरतमंद के उपयोग में आ सके।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली

अपने निकटतम आनंदम केंद्र के बारे में जानने के लिए https://www.anandsansthanmp.in/hi/anandam पर क्लिक कर जानकारी ले सकते हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment