DPL 2026 में हिम्मत सिंह का अनोखा रन आउट, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली
दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में 4 अगस्त (मंगलवार) को न्यू दिल्ली टाइगर्स के कप्तान हिम्मत सिंह ने एक ऐसा रन आउट किया, जिसे क्रिकेट इतिहास के सबसे अजीब पलों में गिना जा रहा है. आखिरी गेंद पर हुआ यह ड्रामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

15 ओवर के मुकाबले में आउटर दिल्ली वॉरियर्स को जीत के लिए आखिरी गेंद पर सिर्फ 1 रन चाहिए था. बल्लेबाज ने सीधा शॉट खेला और दोनों रन के लिए दौड़ पड़े. गेंद हिम्मत सिंह के पास थी और उनके पास बल्लेबाज को आसानी से रन आउट करने का मौका था.
 
लेकिन हिम्मत सिंह से गेंद उठाने में चूक हो गई. इस आसान मौके के छूटते ही उन्होंने गुस्से में गेंद को पैर से किक मार दी. हैरानी की बात यह रही कि गेंद सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स से जा टकराई.

ये भी पढ़ें :  स्मृति, ऋचा, दीप्ति आईसीसी महिला टी20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल

तब तक बल्लेबाज प्रथम सलूजा अपनी क्रीज तक नहीं पहुंच पाए थे और रन आउट हो गए. इस विकेट के साथ मैच टाई हो गया और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया.

इस अनोखे रन आउट को देखकर मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी हैरान हो गएं. हालांकि सुपर ओवर में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने बाजी मार ली, लेकिन हिम्मत सिंह का यह अनोखा रन आउट पूरे मैच का सबसे वायरल पल बन गया.

ये भी पढ़ें :  जैक फ्रेजर मैक्गर्क के हमवतन दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने चेतावनी दी, IPL पर कही बड़ी बात

सोशल मीडिया पर फैन्स इसे क्रिकेट के सबसे किस्मत वाले रन आउट में से एक बता रहे हैं और इस रन आउट वाले वायरल वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment