स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज अम्बिकापुर के दौरे पर, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

नेहा शर्मा, अम्बिकापुर, 21 मार्च, 2023

छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव आज अंबिकापुर जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंहदेव 21 मार्च को अपरान्ह 2 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 8ः00 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे। वे अम्बिकापुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात रात्रि 10ः30 बजे रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर से अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment