एम्स से करोंद तक ऑरेंज रूट: अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में अभी 30 बड़ी बाधाएं बाकी

भोपाल
रूट पर अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए करीब ढाई हेक्टेयर जमीन खाली कराई जा रही है, जबकि अतिरिक्त 20 एकड़ जमीन पहले से उपलब्ध है। काजी कैंप मुख्य मार्ग पर 25 से अधिक दुकानें और मकानों का हिस्सा रूट में आता है। प्रशासन जल्द ही सर्वे कर नोटिस जारी करेगा। करोंद और निशातपुरा इलाके की कई दुकानों का अधिग्रहण भी किया जाएगा। सुभाष नगर के पास आजाद नगर झुग्गी बस्ती शिफ्ट कर दी गई है।

ये भी पढ़ें :  इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में 55 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आइडिया अपलोड किये

आरा मशीनों की शिफ्टिंग जल्द पूरी होगी। भारत टॉकीज चौराहे के पास ग्रेंड होटल के पीछे भी कुछ स्ट्रक्चर हटाने हैं। सभी बाधाएं दूर होने पर लगभग 16 किमी लंबा रूट क्लियर होगा। सुभाष नगर से एम्स तक 6 किमी का रूट 95% पूरा हो चुका है। अक्टूबर में मेट्रो चलाने की तैयारी है। कुल 30 से अधिक छोटी-बड़ी बाधाओं को दूर करना बाकी है।

ये भी पढ़ें :  भाजपा का दावा: नागरिकता से पहले ही सोनिया गांधी बनीं वोटर, SIR विवाद पर मचा बवाल

भदभदा से रत्नागिरी तक 14 स्टेशन बनेंगे
ब्लू लाइन भदभदा से रत्नागिरी के बीच करीब 14.16 किमी में 14 स्टेशन बनाए जाने हैं। इस रूट पर अभी मिट्‌टी जांच काम चल रहा है। इस रूट पर बिजली के पोलों की शिफ्टिंग, चिकलोद रोड पर मकान-दुकानों सहित करीब 60 (बिजली के पोल सहित) से ज्यादा छोटी-बड़ी बाधाएं हैं। जिनको दूर किया जाना है।

ये भी पढ़ें :  सूर्य नमस्कार, ऊर्जा का उद्गम और युवा ऊर्जा का प्रवाह - लोक निर्माण मंत्री सिंह

इसके बाद इनको मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सर्वे काम पूरा हो चुका है। जिला प्रशासन के अफसरों ने बताया कि समय रहते ये सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे। समय-समय पर जो भी बाधाएं चिह्नित की गई हैं। उनको हटाने काम चल रहा है। बचे हुए काम भी समय पर पूरे कर लिए जाएंगे।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment