प्रमोशन में आरक्षण मामले पर हाई कोर्ट में सुनवाई, राज्य सरकार से विस्तृत जवाब तलब

जबलपुर 

मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण मामले पर आज एक बार फिर जबलपुर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई,  इस दौरान राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में वर्गवार आंकड़े पेश किए, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले में विस्तृत जवाब मांगा है , मामले की अगली सुनवाई 9 सितम्बर को निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें :  बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते, 2032 तक आत्मनिर्भर आबादी का लक्ष्य तय

हाई कोर्ट से राज्य सरकार को नोटिस जारी किया 

हाई कोर्ट ने सरकार के वकील से कहा कि आबादी और सरकारी नौकरी में प्रतिनिधित्व पर तुलनात्मक स्थिति बताई जाए, अदालत ने ये भी कहा कि नई पॉलिसी में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन हुआ या नहीं इसे भी सरकार बताये।

ये भी पढ़ें :  मौसम फिर से करवट ले सकता है, अगले 24 घंटों के दौरान इन तीन राज्‍यों में भारी बारिश की संभावना

पूर्व एडिशनल अटॉर्नी जनरल सीएस वैद्यनाथन और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता करेंगे पैरवी 

राज्य सरकार ने 2 वरिष्ठ वकीलों से पैरवी करवाने के लिए समय मांगा, अगली सुनवाई में पूर्व एडिशनल अटॉर्नी जनरल सीएस वैद्यनाथन और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से  पैरवी करेंगे,  हाई कोर्ट अब 9 सितंबर को इस मामले की अगली सुनवाई करेगी। अपडेट जारी है

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment