22 मई 2026 राशिफल: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि- मेष राशि वालों को आज कामकाज में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। धन का निवेश बहुत सोच-समझकर करें। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। व्यापारिक स्थिति लाभकारी रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।

वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। करियर और निवेश में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा और मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, धन लाभ के प्रबल योग हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और सकारात्मक रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी छवि में सुधार होगा। किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। पुराने दोस्तों का घर पर आगमन होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। रचनात्मकता अपने चरम पर होगी। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है।

कर्क राशि– कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवन के कई पहलुओं में आपको निराशा हाथ लग सकती है। पारिवारिक रिश्तों में खटास आ सकती है। अपनी भावनाओं को जाहिर करते समय सतर्क रहें, वरना आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, वरना नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  ‘Naagin 7’ फिनाले ट्विस्ट: राधिका पर जानलेवा हमला, कहानी में बड़ा मोड़

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार अवसर लेकर आएगा। आपकी ऊर्जा व रचनात्मकता में वृद्धि होगी। आपके आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपसे सलाह मांग सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा और बचत के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि– कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन धन से जुड़े मामलों में चुनौतियों से भरा हो सकता है। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो सकती है। ऑफिस में काम के बोझ के कारण खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं है। धन के मामले में दिन अद्भुत रहने वाला है। आपके विचारों और भावनाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति या प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

ये भी पढ़ें :  सावरकर को भारत रत्न की मांग पर गरमाई सियासत, विपक्षी नेताओं ने किया पलटवार

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार से जुड़े मामलों में आपको सतर्कता बरतनी होगी, वरना किसी अपने को ठेस पहुंच सकती है। रिश्तों में दूरियों के संकेत हैं। भय और असुरक्षा का अनुभव कर सकते हैं। धन से जुड़े मामले आपका आर्थिक पक्ष मजबूत कर सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। आपके आसपास की स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। हालांकि आप अपनी समझदारी से स्थिति का हल निकाल लेंगे। व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। आर्थिक पक्ष अनुकूल नजर आ रहा है।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे और रिश्तों में और भी मजबूती आएगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने साधनों से भी धन का आगमन होगा।

ये भी पढ़ें :  जगन्नाथ मंदिर का झंडा हवा के विपरीत क्यों लहराता है? खुला रहस्य

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लव लाइफ में नयापन महसूस करेंगे। नौकरी पेशा करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। इस समय आप सही फैसले ले पाएंगे। जीवनसाथी के साथ ज्यादा निकटता महसूस करेंगे।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। प्यार से जुड़े मामलों में चुनौतियां सामने आ सकती हैं। हालांकि आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ धन का लेनदेन करने से बचें, वरना नुकसान संभव है। व्यापारिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment