इंदौर में पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस

इंदौर

 इंदौर की एक महिला अलवीना बी को उसके पति आदिल खिलजी ने तीन तलाक दे दिया। पति का कहना था कि अलवीना अनपढ़ और उजड्ड है। इसके साथ ही उसे ससुराल वालों ने दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया। महिला ने अपने मायके से इंदौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आदिल खिलजी, अब्दुल सतार और अनीशा बी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना 30 जून 2024 की है। महिला के दो बच्चे भी हैं।

अलवीना बी ने बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2018 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उन्होंने दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। जब उसने अपने पति को यह बात बताई तो उन्होंने भी अपने माता-पिता का साथ दिया। उन्होंने अलवीना से और पैसे लाने को कहा। सास भी छोटी-छोटी बातों पर ताने मारती थीं।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में "खेत से कारखाने और कारखाने से बाजार" तक विकसित की जा रही है संपूर्ण कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पति शादी के बाद दूसरी लड़की से करता था बात
अलवीना ने आगे बताया कि उसका पति शादी के बाद भी दूसरी लड़की से बात करता था। जब अलवीना ने उसे पकड़ लिया तो उसने विवाद खड़ा कर दिया। उसे अनपढ़ और असभ्य कहने लगा। पति ने उसे घर से निकालते हुए कहा कि मैं अपनी मर्जी का मालिक हूं जो मन होगा करूंगा। अलवीना ने यह बात अपने सास-ससुर को बताई तो उन्होंने भी उसे चुप रहने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें :  बड़े बदलाव की तैयारी: 899 बसों के परमिट रद्द होंगे, सचिव ने नियमों में बदलाव और जांच की मांग की

मारपीट के बाद तीन तलाक
30 जून 2024 को विवाद इतना बढ़ गया कि सास-ससुर और पति ने अलवीना के साथ मारपीट की। इसके बाद पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने अलवीना को उसके दोनों बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने उसे कपड़े तक नहीं दिए। मजबूरन अलवीना ने अपनी मां को फोन किया। मां आकर उसे अपने साथ ले गईं। अलवीना पिछले छह महीने से अपनी मां के साथ रह रही है।

ये भी पढ़ें :  श्रीमहाकालेश्वर उज्जैन-इंदौर-पीथमपुर मेट्रो कॉरिडोर के लिये डी.पी.आर. बनाने परामर्श शुल्क की स्वीकृति

जांच में जुटी पुलिस
अलवीना के परिवार को इस पूरी घटना से झटका लगा है। अलवीना ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसका सारा दहेज अभी भी ससुराल में रखा है, जिसे वे वापस नहीं कर रहे हैं। खजराना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment