छत्तीसगढ़ में मानसून की बेरुखी, उमस से लोग परेशान, अगले 24 घंटों में हो सकती है बारिश

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 15 जुलाई, 2023

छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मानसून की लहर छुपी हुई नजर आ रही है। इससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है। वे बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अब प्रदेश में राहत की खबर आई है। उन्होंने 16 जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें :  Big Breaking : बदले गए कई SP...दुर्ग से अभिषेक पहुंचे कवर्धा...

प्रदेश में बारिश नहीं होने के कारण लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। ऐसे में लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के बदलते मिजाज से मौसम विभाग ने कल के लिए चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : मुख्यमंत्री आज इन जिलों के दौरे पर, कोरिया कुमार की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

वहीं रायपुर शहर में बदल छाए रहेंगे। शाम के समय में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 33 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते दिन गुरुवार को प्रदेश के एक-दो जगहों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं आज भी बदल छाए हुए हैं। एक-दो इलाकों में बारिश की आसार है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज चमक और छींटे पड़ने की संभावना है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment