इंदौर में मां ने अपनी 8 महीने की बच्ची को हौज में डुबोकर मार डाला, जानिए क्या है कारण

 इंदौर
प्रजापत नगर में एक मां ने अपनी आठ माह की बच्ची को हौज में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोप स्वीकार लिया है। वह सास-ससुर से परेशान थी। उससे झगड़ा करते थे। बच्ची भी उसको नहीं देते थे। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की है।

ये भी पढ़ें :  एमपी में कर्मचारियों को मिलेंगी बंपर छुट्टी, सरकार पेंशनर्स को भी देने वाली है राहत

कारखाना में काम करने वाले अविनाश चौहान की बच्ची मायरा के गुम होने से हड़कंप मच गया। रहवासियों की मदद से तलाश शुरू की गई। अविनाश की पत्नी वर्षा हौज पर खड़ी हो गई। लोगों ने हौज में देखने का कहा तो बहाना बनाने लगी।

वर्षा ने अविनाश से दूसरी शादी की थी

ये भी पढ़ें :  CM बोले- इंदौर की रफ्तार जेट जैसी, धार में PM करेंगे भूमिपूजन; सिंघार ने उठाए निवेश पर सवाल

लोगों ने जैसे ही ढक्कन खोला, बच्ची पानी में डूबी हुई थी। वर्षा का पहले पति से तलाक हो चुका है। उसने अविनाश से दूसरी शादी की है। उसकी मनोस्थिति ठीक नहीं है। सास-ससुर इस कारण उसे बच्ची नहीं देते थे। इस पर उसका विवाद होता था। टीआई सुशील पटेल के मुताबिक अभी मर्ग कायम किया है। शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी का बड़ा हमला: कांग्रेस पार्टी देश विरोधियों और घुसपैठियों की ‘ढाल’ बन चुकी है

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment