मंडला में 9 फीट के अजगर ने धान के खेत में किया बुजुर्ग का शिकार, फिर जो हुआ सोच नहीं सकते

मंडला
 मध्य प्रदेश के मंडला जिले से अजगर द्वारा इंसान के शिकार का मामला सामने आया है। बिछिया तहसील के राता गांव में हुए इस दर्दनाक हादसे में 59 वर्षीय प्रेम लाल की मौत हो गई। प्रेम लाल शाम के समय अपने खेत की ओर जा रहे थे तभी एक अजगर ने उन पर हमला कर दिया।

दरअसल, हर दिन की तरह प्रेम लाल शाम के समय अपने धान के खेत की देखभाल करने जा रहे थे। उन्हे क्या पता था कि रास्ते में खेत की मेड़ पर घास में छिपा एक अजगर उनका इंतजार कर रहा है। वे बिना उस पर ध्यान दिए हुए वहां से निकले तभी अजगर उनके पैर से लिपट गया। प्रेम लाल हड़बड़ा कर गिर पड़े और अजगर ने उनकी गर्दन को जकड़ लिया। काफी देर तक जब प्रेम लाल घर नहीं लौटे तो उनके परिजन उन्हें ढूंढने निकले।

ये भी पढ़ें :  पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया जोरदार ऐलान – तब तक रुकेंगे नहीं जब तक भारत हिंदू राष्ट्र न बने

अजगर ने बनाया शिकार

खेत में आकर परिजनों को दृश्य देखा उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रेम लाल को अजगर ने जकड़ रखा था। उन्होंने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को इकट्ठा किया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से अजगर को प्रेम लाल से अलग किया। बेहोशी की हालत में उन्हें बहमनी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें :  रोहित-विराट के भविष्य पर बड़ी बैठक: BCCI और अगरकर तय करेंगे टीम इंडिया की 2027 वर्ल्ड कप रणनीति

वन विभाग ने किया रेस्क्यू

ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।

घटना को लेकर पुलिस का कहना

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बुजुर्ग की मौत अजगर के हमले के बाद सांस रुकने के कारण हुई है। थाने में पंचनामा की कार्रवाई की गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment