भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 का जीता अवॉर्ड, दिग्गजों का टूटा सपना

नई दिल्ली
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 का अवॉर्ड जीत लिया है। उन्होंने ट्रेविस हेड, जो रूट, हैरी ब्रूक जैसे स्टार खिलाड़ियों को पछाड़कर आईसीसी का ये बड़ा अवॉर्ड अपने नाम किया। जसप्रीत बुमराह पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अपने नाम किया हैं। उनसे पहले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और आर अश्विन को ये सम्मान मिला है।
 
दरअसल, 31 साल के भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार उपलब्धियां हासिल करने में लगे हुए हैं। हाल ही में टेस्ट मेंस आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी का एक बड़ा अवॉर्ड भी जीत लिया हैं। बुमराह के लिए साल 2024 बेहद ही शानदार रहा, जहां उन्होंने कुल 21 इंटरनेशनल मैच खेलेते हुए 86 बैटर्स को अपना शिकार बनाया।

ये भी पढ़ें :  T20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर

13 टेस्ट मैच खेलते हुए उन्होंने कुल 71 विकेट लिए, जबकि 8 टी20I मैच में बुमराह ने 15 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने गेंद से अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया और टी20 विश्व कप 2024 में भारत के टाइटल जीतने में उनका अहम योगदान रहा। बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी जीता था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment