ईशा मालवीय ने साड़ी पहनकर इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो

मुंबई

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा मालवीय अक्सर अपनी अदाओं से फैंस को घायल करती रहती हैं। उनके चाहने वाली उनके हर एक वीडियो पर भर-भरके प्यार बरसाते हैं। ईशा किसी भी अवतार में लोगों का दिल जीत ही लेती हैं जैसा कि उन्होंने हाल ही में किया। ईशा मालवीय ने मराठी मुलगी बनकर हर किसी का दिल चुरा लिया। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो डांस भी कर रही हैं। नाक में मराठी नथ पहने हुए ईशा बेहद प्यारी लग रही हैं। उनके डांस से ज्यादा लुक की तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें :  नोलन ने भारत को चुना पहला पड़ाव, हॉलीवुड के लिए बना बड़ा बाजार

ईशा ने पीले रंग की साड़ी पहने हुए, नाक में मराठी लुक वाला नथ डाला है और अपने कमरे में डांस कर रही हैं। वो मराठी गाने पर ही डांस भी कर रही हैं। ईशा की अदाएं देखकर हर कोई उनपर प्यार की बरसात कर रहा है। उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में खूब प्यार उड़ेला है और ईशा की तारीफ की है।

ईशा मालवीय की पूजा-अर्चना
इससे पहले महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ईशा मालवीय ने आशीर्वाद लेने और प्रार्थना करने के लिए मुंबई के एक शिव मंदिर का दौरा किया। एक्ट्रेस को पारंपरिक हवन करते हुए देखा गया, जो भक्ति और दिव्य मार्गदर्शन की मांग का प्रतीक है। महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू त्योहार है, जिसे पूरे देश में उपवास, प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है। इंडस्ट्री में धूम मचाने वाली ईशा ने अपने करियर में एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए आध्यात्मिक रूप से जुड़ने के लिए इस दिन को चुना।

ये भी पढ़ें :  बिग बॉस 18 : रजत दलाल और कशिश कपूर में बहस, रजत ने बहन से जुड़ा किस्सा सुनाया

'नागिन 7' में होंगी ईशा!
ईशा का शिव मंदिर जाना और हवन में भाग लेना, उनके फैंस को खूब पसंद आया। नागिन 7 में उनकी कास्टिंग की अटकलें बढ़ती जा रही हैं, फैंस ऑफिशियल नोटिफिकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी आध्यात्मिक भक्ति को देखकर लोग आस्था में विश्वास के लिए भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  200 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी सैयारा

ईशा का गेम सबको पसंद आया
ईशा मालवीय को 'उड़ारियां' में जैस्मीन के किरदार के लिए जाना जाता है। वह फिलहाल गौहर खान के साथ लवली लोला में नजर आ रही हैं। उन्हें अपनी मजबूत स्क्रीन प्रेसेंस और स्टाइलिश पर्सनैलिटी के लिए पहचान मिली। टेलीविज़न इंडस्ट्री में आने से पहले, वह एक सफल फ़ैशन इन्फ़्लुएंसर थीं और उन्होंने कई कॉम्पटिशन में हिस्सा लिया था। ईशा ने बिग बॉस 17 के लिए भी सुर्खियां बटोरीं, जहां उनका गेम सबको पसंद आया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment