CM विष्णु देव साय से जु-जित्सु खिलाड़ियों ने की मुलाकात, साय ने शानदार उपलब्धियों के लिए खिलाड़ियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

 

राष्ट्रीय स्तर की प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप 2024 में जीते दो-दो पदक

सानिया परवीन ने सिल्वर और ब्राँज तथा शबा परवीन ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 31 अगस्त, 2024

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बीते शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में जु-जित्सु खिलाड़ी सानिया परवीन और शबा परवीन ने मुलाकात की। इन खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के देवास में 19 से 21 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड, सिल्वर और ब्राँज मेडल सहित कुल चार पदक जीते हैं।

ये भी पढ़ें :  रामानुजगंज के अस्पताल का हाल बेहाल :  इधर ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी, उधर बीएमओ के भरोसे पूरा 100 बिस्तरी अस्पताल, जानिए कैसे एक स्वास्थ्य अधिकारी के भरोसे चल रहा पूरा अस्पताल!

सानिया परवीन ने 21 वर्ष आयु वर्ग में जु-जित्सु कॉन्टेक्ट में सिल्वर और जु-जित्सु फाइटिंग स्पर्धा में ब्रांज मेडल तथा शबा परवीन ने अंडर 16 आयु वर्ग में जु-जित्सु कॉन्टेक्ट में सिल्वर मेडल तथा अंडर 18 आयु वर्ग में जु-जित्सु फाइटिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इन खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री साय को अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने इन खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें :  CM और BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बदला अपना प्रोफाइल पिक्चर : सोशल मीडिया साइट्स में प्रोफाइल पिक्चर लगाया ‘तिरंगा’, CM विष्णुदेव साय ने लोगों से की ये खास अपील

गौरतलब है कि शबा परवीन ने अपने जन्मदिन 19 जुलाई को अंडर 16 आयु वर्ग की स्पर्धा में सिल्वर मेडल तथा अगले दिन 20 जुलाई को अंडर 18 आयु वर्ग की स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इस अवसर पर इन खिलाड़ियों के पिता लतीफ मोहम्मद भी उपस्थित थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment