Karnataka News : पत्नी के इंस्टाग्राम रील्स से तंग आकर पति ने की आत्महत्या, आए दिन होती थी पति-पत्नी में बहस

 

उर्वशी मिश्रा, डेस्क, न्यूज राइटर,16 फरवरी, 2024

 

कर्नाटक के चामराजनगर से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के इंस्टाग्राम रील्स से तंग आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अपनी पत्नी के इंस्टाग्राम रील्स बनाने के जुनूस से परेशान था, जिसके चलते उसने हनुरू इलाके में एख पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली।

ये भी पढ़ें :  बालाघाट : एसएफ जवान ने पुलिस आरक्षक पत्नी की हत्या ... रातभर शव के पास रहा हत्यारा, सुबह आत्मसमर्पण करने पहुंचा थाना

पत्नी के इंस्टाग्राम रील्स बनाने पर पति ने की आत्महत्या

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि कुली का काम करने वाले व्यक्ति को पत्नी द्वारा इंस्टाग्राम रील्स बनाना पसंद नहीं था। प्रारंभिक जांच से पता चला कि व्यक्ति पत्नी के सोशल मीडिया अकाउंट से परेशाान था, पति ने कई बार आपत्ति जताई थी। लेकिन पत्नी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। फिर भी वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। पुलिस ने कहा कि पत्नी ने पति की चेतावनी को नजरअंदाज किया।

ये भी पढ़ें :  जिस चीनी फाइटर जेट को भारत ने गिराया, अब वही J-10CE खरीदने जा रहा है बांग्लादेश

 

दंपति के बीच अक्सर होती थी बहस- पुलिस

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके कारण दंपति के बीच अक्सर बहस होती थी और जब चीजें चरम पर पहुंच तो व्यक्ति ने एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment