क्लब विश्व कप खेलेंगे लियोनेल मेस्सी

फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका)
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अगले साल क्लब विश्व कप खेलेंगे। फीफा अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो ने शनिवार की रात घोषणा की कि इंटर मियामी इस टूर्नामेंट में खेलेगा। मेस्सी की अपार लोकप्रियता को देखते हुए इस घोषणा की अपेक्षा भी की जा रही थी। हर चार साल में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में फीफा के छह फुटबॉल परिसंघों की 32 टीमें भाग लेती हैं। इंटर मियामी 15 जून 2025 को मियामी गार्डन्स से पहला मैच खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 13 जुलाई को न्यूजर्सी में होगा। क्लब विश्व कप में यूरोप की भी 12 टीमें होंगी।

ये भी पढ़ें :  दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment