लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए, मुंबई को दिया 204 रनों का लक्ष्य

लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला शुक्रवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए।

ये भी पढ़ें :  आईपीएल प्लेऑफ में रोहित शर्मा का प्रदर्शन विराट कोहली से भी खराब रहा, आंकड़े कर देंगे हैरान

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श और एडन मार्करन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई। मिचेल मार्श 31 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए। पारी में उन्होंने दो छक्के और नौ चौके लगाए। निकोलस पूरन 6 गेंद में 12 रन ही बना सके। कप्तान ऋषभ पंत 6 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। आयुष बडोनी 19 गेंद में 30 और एडन मार्करम 38 गेंद में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
डेविड मिलर हुए आउट
लखनऊ को डेविड मिलर के रूप में सातवां झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने मिलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मिलर 13 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए।

ये भी पढ़ें :  लगातार बारिश के कारण अफ़गानिस्तान-न्यूज़ीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट रद्द

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment