मध्यप्रदेश की बेटी मुस्कान ने रचा कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

अशोकनगर

मध्यप्रदेश की बेटियां अक्सर देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन करती हैं। इनमें एक नाम मुस्कान रघुवंशी का भी है। अशोकनगर की मुस्कान रघुवंशी ने इस बार अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया है। अपने साहस और संकल्प के दम पर इतिहास रचने वाली मुस्कान ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर तिरंगा फहरा दिया है। एमपी और देश भर को गौरवान्वित करने वाली मुस्कान को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

खेलों के साथ- साथ युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और विकास के लिए हमेशा बढ़- चढ़कर कार्य करने वाले केन्द्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मदद से एक और प्रतिभा इन दिनों देश और दुनिया में मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर रही है। अशोकनगर की बेटी मुस्कान रघुवंशी ने इस बार अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा लहराकर पूरी दुनिया में देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुस्कान इस दोहरी सफलता का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली मध्यप्रदेश की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बना चुकी हैं। इस अभियान को सफल बनाने में ‘मिशन पॉसिबल’ संस्था के नेतृत्वकर्ता नरेन्द्र यादव ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिनके मार्गदर्शन की बदौलत मुस्कान ने इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की है।

ये भी पढ़ें :  रीड हेस्टिंग्स का बड़ा फैसला: नेटफ्लिक्स से पूरी तरह अलग होने का ऐलान

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी मुस्कान को उसकी सफलता के लिए बधाई दी है। इस संदर्भ की एक पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है। इस पोस्ट पर मंत्री ने लिखा है कि

‘अशोकनगर की बेटी मुस्कान रघुवंशी ने अपनी साहस और संकल्प से एक और इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोज़िअस्को को फतह करने के बाद, अब अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर उन्होंने प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।’

ये भी पढ़ें :  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ को मिली 16 अत्याधुनिक डायल-112 ईआरवी वाहनों को दिखाई हरी झंडी

    अशोकनगर की बेटी मुस्कान रघुवंशी ने अपनी साहस और संकल्प से एक और इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोज़िअस्को को फतह करने के बाद, अब अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर उन्होंने प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।

मुस्कान ने अपनी दोहरी सफलता से प्रदेश की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बनने का गौरव प्राप्त किया है। आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। हम आपके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हैं।’

एमपी की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही

ये भी पढ़ें :  भोपाल में सौरभ शर्मा के दफ्तर और घर पहुंची ED टीम, सीआरपीएफ जवानों के साथ सर्चिंग जारी

बता दें कि मुस्कान ने ये चुनौतीपूर्ण अभियान 23 नवंबर को शुरू किया था, जो 10 दिन में पूरा हो गया। इससे पहले मुस्कान ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसियुस्को पर भी फतेह हासिल कर तिरंगा फहराया था। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुस्कान रघुवंशी के सपनों को पंख दिए हैं और वही उनकी इस यात्रा में मददगार भी रहे।

मुस्कान रघुवंशी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के महाना गांव की रहने वाली हैं। केवल 22 साल की मुस्कान एक साइकिलिस्ट और पर्वतारोही भी हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं। सबसे कम उम्र की पर्वतारोही मुस्कान का दुनिया के सातों महाद्वीपों की यात्रा करने के सपने देखती हैं और उन्हें पूरा करना चाहती हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment