38वें राष्ट्रीय खेल: ट्रायथलॉन मिक्स्ड रिले में महाराष्ट्र ने जीता स्वर्ण पदक

हल्द्वानी
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल की शुरुआत हो गई है। हल्द्वानी में गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज ट्रायथलॉन मिक्स्ड रिले का आयोजन हुआ। गौलापार के मानसखंड तरणताल में इस रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

महाराष्ट्र की टीम में पार्थ सचिन मिराजे, डॉली देविदास पाटिल, कौशिक विनय मलंदकर और मानसी विनोद मोहिते ने 02:12:06 का समय लेकर, शानदार तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। मध्य प्रदेश की टीम ने भी कड़ी चुनौती दी और 02:12:41 का समय लेते हुए दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता। इस टीम में अंकुर चहर, दुर्विशा पवार, रोशन गोंड और आध्या सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें :  नडाल ने टेनिस से लिया संन्यास, कहा- खुशकिस्मत हूं कि अपने शौक को करियर में बदल सका

तमिलनाडु की टीम ने 02:14:08 के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी टीम में आकाश पेरूमलसामी, कीर्ति एस, साई लोहिताक्ष के.डी और आरती एस ने भाग लिया। महाराष्ट्र की टीम ने अपनी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, यह पहली बार था जब हमने गरम पानी में तैराकी की, जो हमारे लिए काफी अलग अनुभव था। यथलॉन इवेंट्स आमतौर पर समुद्र, पूल, या खुले पानी में होते हैं, इसलिए यह हमारे लिए एक नया और यादगार अनुभव था।

ये भी पढ़ें :  जुलाई 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम का फुल शेड्यूल, 4 टेस्ट, 4 टी20 और 3 वनडे

वहीं दबाव को लेकर महाराष्ट्र की खिलाड़ी मानसी विनोद मोहिते ने कहा, “हम नियमित अभ्यास पर भरोसा करते हैं और हमारे कोच का अटूट समर्थन हमेशा हमारे साथ रहता है।” इससे पहले, व्यक्तिगत ट्रायथलॉन में महाराष्ट्र के पार्थ सचिन मिराजे और डॉली देवीदास पाटिल ने स्वर्ण पदक तथा मानसी विनोद मोहिते ने रजत पदक जीता था। जबकि मध्य प्रदेश की आध्या सिंह ने कांस्य पदक जीता था।

ये भी पढ़ें :  विमेंस राउंड 1 में गुंतास कौर संधू का शानदार प्रदर्शन, भारत की टॉप खिलाड़ी बनीं

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment