प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना: मौसम विभाग

रायपुर

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है. जिसके कारण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की अगले दो दिनों में वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. शनिवार को न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान दुर्ग में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ जल्द ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैश्विक स्तर की सुविधाएं प्रदान करने वाला राज्य बनेगा: मंत्री जायसवाल

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1-2°C की वृद्धि और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 2-3°C की गिरावट हुई. उत्तर छत्तीसगढ़ में आगामी 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4°C की वृद्धि होने और अधिकतम तापमान में 1-3°C की वृद्धि होने की संभावना है. वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण

राजधानी में मौसम का हाल
राजधानी रायपुर में आज आकाश मुख्यतः साफ़ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment