Monsoon Active In Chhattisgarh : मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, इन स्थानों पर होगी वर्षा

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 जुलाई, 2023

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से धीमे पड़ा मानसून एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ सकता है। पिछले 24 घंटे में सुकमा और उसके आसपास के क्षेत्र में अच्छी बारिश देखने को मिली है। साथ ही बस्तर और धमतरी में भी मानसून का असर देखने को मिला, जिससे कई जगहों पर हल्की और तेज बारिश हुई। प्रदेश में अगले 4 घंटे के अंदर तेज बारिश की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बस्तर, धमतरी, बालोद और राजनांदगांव संभाग के जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है। विभाग के अनुसार इन संभागों के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राजधानी रायपुर और उससे सटे आसपास के क्षेत्र में भी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : हरेली के साथ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आज होगा आगाज, 27 सितंबर को होगा समापन

 

एनएच 30 पर भरा पानी

लगातार हो रही बारिश के चलते सुकमा जिले के बांध व तालाब लबालब भर गए है तेज बारिश के बाद पानी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आ गया, जिसके कारण कई घर व दुकानें जलमग्न हो गई। पटनम पारा में अचानक आए पानी ने लोगों को संभलने का मौका तक नही दिया और देखते ही देखते पूरी सड़क जलमग्न हो गई। हालांकि प्रशासन लगातार पानी निकासी को लेकर प्रयास करता रहा।

ये भी पढ़ें :  सीएम भूपेश बघेल आज बालोद जिले के दौरे पर, अर्जुन्दा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के जीर्णाेद्धार कार्य का करेंगे लोकार्पण

 

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें मुख्य रूप से बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां बीती शाम भी हल्की बारिश का दौर देखने को मिला है। बस्तर, धमतरी, बालोद और राजनांदगांव संभाग के जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है। मानसून का असर इन जिलों में देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Budget 2023 Live Update : बेटियों के लिए भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई CM कन्यादान राशि, निराश्रितों को अब 500 रुपए मासिक पेंशन

क्यों बन रहा ऐसा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण ओडिशा तट पर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मानसूनी द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, रायपुर, भवानीपटना से होकर गुजर रही है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे के अंदर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही कई जिलों में तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment