MP बोर्ड कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से होंगी शुरू, देखें समय सारणी

भोपाल

 मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। 5वीं की परीक्षा 1 मार्च को और 8वीं की परीक्षा 5 मार्च को समाप्त 2025 होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट दोपहर 2 बजे से साढ़े 4 बजे तक में होंगी। कुल ढाई घंटे का एग्जाम होगा। दिव्यांग विद्यार्थियों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा मिलेगी। प्रथम भाषा के रूप में हिंदी/ उर्दू/ मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी एवं प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा के रूप में हिंदी का चयन करना अनिवार्य होगा।

8वीं कक्षा का टाइम टेबल ( MP Board 8th Class Time Table 2025 )

ये भी पढ़ें :  एम्स भोपाल, शासकीय होम्योपैथी कॉलेज भोपाल और केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के बीच हुआ त्रिपक्षीय एमओयू

परीक्षा तिथि                             विषय

24 फरवरी, 2025 – प्रथम भाषा : सहायक वाचन सहित हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी

25 फरवरी, 2025– गणित या संगीत (केवल दृष्टि बाधितों के लिए))

1 मार्च, 2025 – सामाजिक विज्ञान

4 मार्च, 2025- दूसरी भाषा: अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी /उर्दू /मराठी है) या

हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)

5 मार्च, 2025- तीसरी भाषा: संस्कृत/हिंदी/उर्दू/मराठी/पंजाबी/उड़िया/गुजराती।

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का टाइम टेबल (MP Board Class 5th Time Table 2025)

परीक्षा तिथि                                    विषय

24.02.2025 प्रथम भाषा: हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी

25.02.2025 गणित या संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु)

27.02.2025 अतिरिक्त भाषा: हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी

28.02.2025 पर्यावरण अध्ययन

01.03.2025 द्वितीय भाषा: अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी है)

हिन्दी ((जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)

एमपी बोर्ड ने शुरू किया हेल्पलाइन नंबर

ये भी पढ़ें :  ‘कोरियन लवर’ गेम क्या है? गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की आत्महत्या से जुड़ा रहस्य

10वीं-12वीं की स्टेट और सेंट्रल बोर्ड की परीक्षाओं में अब सिर्फ दो माह का समय बचा है। ऐसे में परीक्षाओं से जुड़े डाउट क्लियर करने के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 1800-233-0175 शुरू किया है। इस पर छात्र और उनके परिजन सुबह 8 से रात 8 बजे तक कॉल कर गाइडेंस ले सकते हैं।

कब होगी एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल पहले ही एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 कैलेंडर जारी कर चुका है। इसके अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक चलेंगी। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी, 2025 से 19 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी । वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 के बीच होंगी । मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच सिंगल शिफ्ट में होगी।

ये भी पढ़ें :  जनता की शंकाओं को दूर कर सावधानी पूर्वक किया जायेगा कचरे का विनिष्टीकरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा तिथियां

– 27 फरवरी 2025 – हिंदी

– 1 मार्च 2025 – NSQF के समस्य विषय व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

– 03 मार्च 2025 – अंग्रेजी

– 5 मार्च 2025 – मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी

– 06 मार्च 2025 – संस्कृत

– 13 मार्च 2025 – सामाजिक विज्ञान

एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा तिथियां

25 फरवरी – हिन्दी

4 मार्च – फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, भारतीय कला का इतिहास

6 मार्च – ड्राइंग एंड डिजाइन

11 मार्च – इंफोर्मेटिक प्रैक्टिस

17 मार्च – केमिस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, ड्राइंग पेंटिंग

19 मार्च – शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ

22 मार्च – एग्रीकल्चर, होम साइंस, बुक कीपिंग

24 मार्च – राजनीति शास्त्र

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment