मेजर लीग क्रिकेट का तीसरा सीजन कल से होगा शुरू, निकोलस पूरन ‘मुंबई इंडियंस’ की टीम के कप्तान बने

न्यूयॉर्क
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन को मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के आगामी सत्र के लिये एमआई न्यूयॉर्क का कप्तान बनाया गया है। 29 वर्ष के पूरन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ली थी। एमएलसी का पहला सत्र जीतने वाली टीम ने एक्स पर लिखा, ‘‘हमारी टीम का नया कमांडर होगा कप्तान निकोलस पूरन।’’
 
आईपीएल में मुंबई इंडियंस की मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज की टीम ने लिखा, ‘‘बायें हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से है। अपने कैरियर के शिखर पर बैठे पूरन टीम को अपनी कप्तानी से नयी ऊंचाइयों तक ले जायेंगे।’’ पूरन ने 2023 एमएलसी सत्र में 388 रन बनाये थे। तीसरा सीजन गुरुवार से शुरू होगा। एमआई न्यूयॉर्क में क्विंटोन डिकॉक, कीरान पोलार्ड और राशिद खान जैसे सितारे भी हैं।

ये भी पढ़ें :  बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी: रोहित शर्मा ने कटाई नाक! हिटमैन के रन से ज्‍यादा तो जसप्रीत बुमराह विकेट ले चुके हैं

वेस्टइंडीज के लिए 106 टी20 मैच खेल चुके पूरन ने 136.39 की स्ट्राइक रेट से 2275 रन बनाये हैं। उन्होंने 61 वनडे खेलकर 99.15 की स्ट्राइक रेट से 1983 रन बनाये हैं। पूरन ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिये इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा सत्र खेलने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिये खुद को कैरेबियाई टीम में चयन से बाहर रखा था।

ये भी पढ़ें :  Moto Buds 2 भारत में लॉन्च: 2999 रुपये में 48 घंटे बैटरी और दमदार ANC फीचर्स

वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर से वेस्टइंडीज के बाहर होने के बाद से उन्होने वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। वेस्टइंडीज के लिये उन्होंने आखिरी मैच दिसंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment