पीएम मोदी, सोनिया गांधी, उपराष्ट्रपति धनखड़, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी :  पुराने संसद भवन में सांसदों का हुआ फोटो सेशन, देखिए तस्वीरें

राधेश्याम मिश्रा, न्यूज राइटर, नई दिल्ली, 19 सितंबर, 2023

सुबह साढ़े 9 बजे पुरानी संसद में फोटो सेशन का कार्यक्रम तय किया गया था। पीएम मोदी के दाहिनी तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बायीं तरफ उपराष्ट्रपति धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बैठे थे।

पुरानी संसद भवन में हुए फोटो सेशन में पीएम नरेंद्र मोदी सबसे अगली कतार में बैठे थे। उनके बायीं तरफ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी बैठे थे। पीएम के दायीं तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठे थे। पुरानी संसद के कल के विदाई भाषण में पीएम मोदी ने इस भवन में हुए ऐतिहासिक फैसले का जिक्र किया गया था।

ये भी पढ़ें :  इथियोपिया में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भावुक होकर खुशी से झूम उठे PM मोदी

पुरानी संसद भवन में फोटो सेशन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी आखिरी कतार में खड़े थे। गौरतलब है कि आज से संसद के सारे कामकाज नई संसद में शुरू हो जाएगा। नई संसद भवन में ही महिला आरक्षण बिल भी पेश किया जाएगा।

पीएम मोदी ने नई संसद भवन का किया था उद्घाटन

ये भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, हमले का पाकिस्तानी लिंक 144

पीएम मोदी ने इस साल मई में इस नए संसद भवन का उद्घाटन किया था। इस नई इमारत के बनने में करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस नए भवन में 1280 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

सांसदों ने खिंचवाई तस्वीर


पुरानी संसद भवन के आखिरी दिन सभी सांसदों ने फोटो खिंचवाया इस दौरान सभी सांसद फोटो सेशन के दौरान आपस में बात करते नजर आए। फोटो सेशन के बाद संसद का संयुक्त सत्र होगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment