प्री-मानसून एक्टिव: 23–25 मार्च तक भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में मौसम बिगड़ने के आसार

नई दिल्ली
प्री-मानसून ने जब से देश में दस्तक दी है, मौसम ही बदल गया है। मानसून 2025 सीज़न में पूरे देश में शानदार बारिश देखने को मिली और सीज़न के बाद भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला बना रहा। अब 2026 में प्री-मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे कई राज्यों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। अब देश में प्री-मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 22, 23, 24 और 25 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

उत्तरपश्चिम भारत
उत्तरपश्चिम भारत में प्री-मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 22, 23, 24 और 25 मार्च को राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह हल्की बारिश का भी अलर्ट है। साथ ही 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, बिजली गरजने और कुछ जगह ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

ये भी पढ़ें :  उमा भरती ने कहा अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीयों को हथकड़ी में जकड़कर वापस भेजा गया वह बेहद शर्मनाक और मानवता के लिए कलंक

पश्चिम भारत
पश्चिम भारत में भी प्री-मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 22, 23, 24 और 25 मार्च के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान बिजली गरजने और तेज़ हवा चलने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में शराब ठेकों की कीमतों में ₹239 करोड़ की बढ़ोतरी, 87 दुकानों का कुल टारगेट ₹1432 करोड़

पूर्वी और मध्य भारत
पूर्वी और मध्य भारत में भी प्री-मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 22, 23, 24 और 25 मार्च को मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तेज़ बारिश होगी और कई जगह रिमझिम बारिश भी होगी। इस दौरान कुछ जिलों में 50-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल-भरी आंधी आने, बिजली गरजने और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

उत्तरीपूर्व भारत
उत्तरीपूर्व भारत में भी प्री-मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने असम, मिज़ोरम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में 22, 23, 24 और 25 को जमकर बादल बरसने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

ये भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट से पीएफआई के पूर्व अध्यक्ष अबूबकर को झटका, जमानत देने से किया इनकार

दक्षिण भारत
दक्षिण भारत में भी प्री-मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम और कराईकल में 22, 23, 24 और 25 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment