Raipur Breaking : रायपुर में डबल मर्डर, युवक ने तलवार से सौतेली मां और भाई को काट डाला, उतारा मौत के घाट

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 02 अगस्त, 2023

राजधानी रायपुर से डबल मर्डर की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार उरला थाना अंतर्गत सरोरा इलाके में युवक ने सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है। जबकि हमले में सौतेली बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस दोहरे हत्‍याकांड की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस आरोपित राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें :  एपीके फाइल भेज रहे ठग, लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैक हो जाता है

इस वजह से की सौतेले मां और भाई की हत्‍या

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात 10-11 बजे के बीच की बताई जा रही है। दरअसल, विवाद उस वक्‍त शुरू हुआ जब परिवार के लोग खाना खा रहे थे। सौतेली मां हेमिन साहू ने आरोपित राजकुमार साहू से कोई काम करने के लिए कहा। इसपर आरोपित भड़क उठा और गुस्‍से में आकर तलवार से सौतेले मां, भाई और बहन पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें :  न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम : राज्य के 5 लाख असाक्षरों को साक्षर किए जाने का लक्ष्य

हमले में सौतेले बहन की हालत गंभीर

इस हमले में मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बहन को अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री से वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर मास्टर जसराज ने की सौजन्य मुलाकात, मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

उरला थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि सौतेले बेटे ने मां और सौतेले भाई की हत्या कर दी। हालांकि पुराने विवाद के चलते हत्या की वजह सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक का नाम हेमिन साहू और रोहन साहू है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment