Raipur Breaking : सिटी कोतवाली थाने में खड़ी दर्जनों गाड़ियों में लगी आग, कई वाहन जलकर खाक, विस्फोट होने से पुलिस कालोनी तक पहुंची लपटें

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 16 अप्रैल, 2023

रायपुर। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाने में खड़ी जब्ती की दर्जनों गाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलती गई और जिन गाड़ियों में थोड़ा-बहुत पेट्रोल था उसमें हल्के विस्फोट भी हुए और इससे आग और तेजी से फैल गई।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी की मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा, लगाई फटकार

आग की तेज लपटें इतनी भयानक थी कि थाने के बाजू में स्थित पुलिस कालोनी को भी अपनी चपेट में ले लिया और वहां भी आग लगने से नुकसान हुआ। चूंकि वहां बिजली नहीं काटी जा सकी थी इसलिए आग बुझाने में दमकल कर्मचारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हादसे में फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें :  दंतेवाड़ा ब्रांड डेनेक्स : छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने देश-दुनिया में उद्यमिता को दिलाई नई पहचान, लिखी आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई इबारत

हालांकि दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग कैसे लगी और किन कारणों से लगी है, अब तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस दौरान अग्निशमन के जावन स्टीफन, इंद्रजीत साहू, गुलशन जायसवाल, वेणु माधवन, भुवन लाल पुरैना, संजय सिदार, कुबेर वर्मा की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें :  खाद्य मंत्रियों के नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे मंत्री अमरजीत भगत

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment