IPL के फाइनल में जीता RCB, इंदौरी कप्तान रजत ने बढ़ाया शहर का मान, मना जश्न

इंदौर

आईपीएल के फायनल मुकाबले में आरबीसी ने जीत दर्ज कराई। इस टीम के कप्तान इंदौर के रजत पाटीदार है। इस कारण जीत का मजा इंदौरवासियों के लिए दोगुना हो गया। फायनल मुकाबला जीतते ही क्रिकेटप्रेमी राजवाड़ा पहुंचे और आतिशबाजी की और ढोलकों की थाप पर खूब नाचे। राजवाड़ा पर एक बार फिर देशभक्ति का रंग देखने को मिला। रजत के परिवार वालों ने भी जीत का जश्न मनाया। घर आए लोगों का परिजनों ने मुंह भी मीठा कराया। उनका कहना था कि रजत ने इस जीत के साथ देश और इंदौर का मान बढ़ाया

ये भी पढ़ें :  दिल्ली के लाल किले पर सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन ऐतिहासिक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शहर में भी कई इलाकों में फायनल मैच बेंगलुरु के जीतने के बाद आतिश्बाजी का दौर चल पड़ा। राजवाड़ा पर भी रजत-रजत के नारे लगने लगे। करीब एक घंटे तक जश्न का माहौल राजवाड़ा पर रहा। इसके अलावा भंवरकुआ क्षेत्र में भी जीत का जश्न मना। रजत इसी क्षेत्र में रहते है।

ये भी पढ़ें :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली और देवदत्त का शानदार प्रदर्शन

इस आईपीएल सीजन में रजत ने 312 रन बनाए। उनके कप्तानी में आरबीसी ने 18 साल बाद फायनल मुकाबला जीता है। रजत वर्ष 2022 में आरबीसी का हिस्सा बने थे। एक खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद रजत को खेलने का मौका मिला था। उन्होंने पहले ही मैच में खेल का उम्दा प्रदर्शन किया और फिर टीम में अपनी जगह बनाई।  इस बार उन्हें आरबीसी की कप्तानी का मौका मिला था। वे अपनी टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे और आईपीएल के फायनल में पंजाब की टीम को छह रन से हराकर बेंगलुरु को चैंपियन बनाया।

ये भी पढ़ें :  चिन्नास्वामी भगदड़ हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को RCB देगा करोड़ों का मुआवजा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment