रिकेलटन और हेंडरिक्स के प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को हराया

अबुधाबी
रियान रिकेलटन और रीजा हेंडरिक्स के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को टी20 मैच में आठ विकेट से हराया। रिकेलटन ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 75 रन की पारी खेली और हेंडरिक्स ने 16वां अर्धशतक जमाया। आयरलैंड के आठ विकेट पर 171 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 18वें ओवर में दो विकेट पर 178 रन बनाये।

ये भी पढ़ें :  भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए, चमके यशस्वी, अश्विन और जडेजा

एक समय पर लग रहा था कि आयरलैंड 180 रन के पार जायेगा लेकिन आखिरी ओवर में उसने तीन विकेट गंवा दिये। मध्यम तेज गेंदबाज पैट्रिक क्रगर ने 27 रन देकर चार विकेट लिये।

दक्षिण अफ्रीका के लिये रिकेलटन ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने टी20 क्रिकेट में पहला अर्धशतक 30 गेंद में पूरा किया।हेंडरिक्स ने 31 गेंद में पचासा जड़ा लेकिन अगले ओवर में आउट हो गए। रिकेलटन 48 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों टीमें रविवार को दूसरा टी20 खेलेंगी।

ये भी पढ़ें :  सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने दूसरी बार तोड़ा अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment