भोपाल में गूंजेगी एशिया की पतवार 2027 एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी को लेकर मंत्री विश्वास सारंग से मिला रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का प्रतिनिधिमंडल

भोपाल में गूंजेगी एशिया की पतवार 2027 एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी को लेकर मंत्री विश्वास सारंग से मिला रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का प्रतिनिधिमंडल

भोपाल को अंतरराष्ट्रीय रोइंग हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

भोपाल 

मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (RFI) के महासचिव सुभाषित मुखर्जी के नेतृत्व में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से उनके निज निवास पर शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 की एशियन रोइंग चैंपियनशिप एवं एशियन रोइंग कप-1 की मेजबानी के लिए भोपाल की दावेदारी पर विस्तृत चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सारंग को औपचारिक प्रस्ताव सौंपते हुए मध्यप्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि भारत की ओर से भोपाल को मेजबानी दिलाने के लिए राज्य सरकार, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी कर एशियन रोइंग फेडरेशन के समक्ष सशक्त एवं प्रभावी दावेदारी प्रस्तुत करें।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्थापना दिवस पर करेंगे पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भोपाल का अपर लेक (बड़ा तालाब) अपनी प्राकृतिक विशेषताओं, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रोइंग सुविधाओं, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के अनुभव तथा राज्य सरकार के निरंतर सहयोग के कारण एशिया की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए भारत का सबसे मजबूत विकल्प है। इस आयोजन से एशिया के शीर्ष खिलाड़ी, तकनीकी अधिकारी और खेल प्रशासक भोपाल आएंगे, जिससे मध्यप्रदेश की खेल अधोसंरचना, पर्यटन और आयोजन क्षमता को वैश्विक पहचान मिलेगी।

मंत्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से देश की 'स्पोर्ट्स कैपिटल' के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। प्रदेश में विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना विकसित की जा रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें :  26 जनवरी से शुरू हो रही संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा साल भर गांव-गांव में निकाले जाने की योजना है: कांग्रेस

मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल को वर्ष 2027 की एशियन रोइंग चैंपियनशिप एवं एशियन रोइंग कप-1 की मेजबानी दिलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रतिष्ठित आयोजन भोपाल को मिलता है तो यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय होगा तथा इससे खेल पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, युवाओं में रोइंग खेल के प्रति रुचि और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि एशियन रोइंग फेडरेशन द्वारा वर्ष 2027 के आयोजनों के लिए सदस्य देशों से मेजबानी के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत विस्तृत बिड डॉक्यूमेंट, तकनीकी प्रस्तुतीकरण, स्थल निरीक्षण एवं विभिन्न चरणों की औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। इस पूरी प्रक्रिया में मध्यप्रदेश सरकार का सहयोग भारत की दावेदारी को और अधिक मजबूत बनाएगा।

ये भी पढ़ें :  MP को बड़ी सौगात, ₹4415 करोड़ से बनेगा बैतूल-खंडवा-जुलवानिया नेशनल हाईवे

बैठक के दौरान प्रदेश में रोइंग खेल के व्यापक विकास, खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा भोपाल को अंतरराष्ट्रीय रोइंग गंतव्य (International Rowing Destination) के रूप में स्थापित करने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री सारंग ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश की उत्कृष्ट खेल अधोसंरचना, प्रशासनिक क्षमता और खेलों के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर भोपाल एशिया के इस प्रतिष्ठित आयोजन की सफल मेजबानी कर देश का गौरव बढ़ाएगा।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment