Shahdol: सोन नदी के पुल का पिलर झुका, पुल के बीच हुआ एक गड्ढा, वाहनों की आवाजाही की बंद

शहडोल

शहडोल रीवा मुख्य मार्ग में बाणसागर स्थित सोन नदी के ऊपर बने पुल का एक पिलर मंगलवार को अचानक कुछ नीचे झुक गया। साथ ही पुल के बीच एक गड्ढा भी हो गया। इस खतरे को देखते हुए वहां से आवाजाही बंद करा दी गई। दोनों ओर से आने वाले वाहनों की निकासी के लिए वैकल्पिक बुढ़वा, कूदरी व बघवार मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई है, ताकि उक्त मार्ग में जाम की स्थिति निर्मित न होने पाए।

पुलिस ने बताया कि मंगलावार सुबह उक्त मार्ग से पुलिस का एक वाहन गुजर रहा था, तभी पुल के एक ओर का पिलर झुका हुआ नजर आया। साथ ही पुलिया के बीच एक गड्ढा भी दिखाई दिया। उसके बाद उक्त मार्ग में संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल ही थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इससे अवगत कराया। बाणसागर पुलिया में बैरिकेट्स लगाकर उससे आवाजाही बंद करवा दी गई। विदित हो कि बाणसागर स्थित सोन नदी में बने उक्त पुल शहडोल रीवा मार्ग का मुख्य केंद्र हैं।

ये भी पढ़ें :  परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को बताए तनाव मुक्त रहने के टिप्स

वाहनों की आवाजाही बंद

विदित हो कि बाणसागर स्थित सोन नदी में बने उक्त पुल शहडोल रीवा मार्ग का मुख्य केंद्र हैं। इस मार्ग से सतना, रीवा समेत यूपी का सफर तय किया जाता हैं, लेकिन अचानक पुलिया का पिलर एक ओर झुक जाने से उक्त मार्ग से आवाजही करने से खतरे का अंदेशा हैं। इसलिए पुलिस द्वारा कलेक्टर, एसपी तथा एसडीएम समेत एम पी आर डी सी के जिम्मेदार अधिकारियों को इस संभावित खतरे की सूचना दे दी गईं हैं।
वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग खोला

ये भी पढ़ें :  फॉलन आउट हुए अतिथि विद्वानों को शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध विकल्प प्रस्तुत करने की सुविधा

फिलहाल पुलिस द्वारा वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करने के लिए कहा जा रहा हैं। देवलौंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया है कि पुल का एक हिस्सा शहडोल जिले में आता है और दूसरा हिस्सा रामनगर थाना जिला मैहर में आता है, हमने मैहर जिले में कंट्रोल रूम को सूचना दी है, एवं रामनगर थाने को भी बताया है। दोनों ओर पुलिस लगाकर मार्ग को बंद कर दिया गया है। एक वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को आने जाने दिया जा रहा है।

इस मार्ग से सतना, रीवा समेत यूपी का सफर तय किया जाता है, लेकिन अचानक पुलिया का पिलर एक ओर झुक जाने से उक्त मार्ग से आवाजही करने से खतरे का अंदेशा है। इसलिए पुलिस द्वारा कलेक्टर, एसपी तथा एसडीएम समेत एम पी आरडीसी के जिम्मेदार अधिकारियों को इस संभावित खतरे की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन उक्त वैकल्पिक मार्ग से क्या बड़े और भारी वाहन गुजर पाएंगे यह भी बड़ा सवाल है।

ये भी पढ़ें :  भाजपा के दिग्गज नेता हाशिए पर, नरोत्तम मिश्रा, उमा शंकर गुप्ता और कमल पटेल निगम-मंडलों के जरिए वापसी की कोशिश

देवलौंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया है कि पुल का एक हिस्सा शहडोल जिले में आता है, और दूसरा हिस्सा रामनगर थाना जिला मैहर में आता है। हमने मैहर जिले में कंट्रोल रूम को सूचना दी है और रामनगर थाने को भी बताया है। दोनों ओर पुलिस बेरिकेड लगाकर मार्ग को बंद कर दिया गया है। एक वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को आने जाने दिया जा रहा है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment