रायबरेली, सीतापुर और सुल्तानपुर में खुलेंगे सोलर असेंबली प्लांट, 10 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

रायबरेली

प्रेरणा ओजस के तहत रायबरेली, सीतापुर व सुल्तानपुर में सोलर प्रोडक्ट एनर्जी एफिसिएंशी प्रोडक्ट की असेंबलिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके तहत सोलर से बने प्रोडक्ट को असेंबल किया जाएगा, इससे करीब प्रति जनपद 10 हजार महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा।
सूर्य सखी योजना महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास के लिए चलाई जाएगी।

इसके तहत गांवों की महिलाओं को सौर ऊर्जा से जुड़ी तकनीकी ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। योजना के अंतर्गत महिलाओं को सोलर लैंप, सोलर पैनल, चार्जिंग यूनिट और अन्य उपकरणों की स्थापना, संचालन और रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही, उन्हें तकनीकी खराबियों को ठीक करने और उत्पादों की बिक्री से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी, जिससे वह बिक्री व सर्विस में दक्ष हो सकें।

ये भी पढ़ें :  आईआईटी में पीएचडी छात्रा संग यौन शोषण के मामले में मोहसिन के परिवार वालों के भी बयान किए जाएंगे दर्ज

महिलाओं की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

इस योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। इसके तहत प्रति महिलाओं को 2500-3000 रुपये मानदेय व सोलर उत्पादों की बिक्री पर कमीशन भी मिलेगा, इससे वह नियमित आय अर्जित करे सकेंगी। असेंबलिंग यूनिट 5000 वर्ग फुट में बने सरकारी भवन में होगी, जिसमें बड़ा हाल, किचन, अतिरिक्त कक्ष, शौचालय व खुला स्थान हो।

ये भी पढ़ें :  जयपुर में अवैध विस्फोटक भंडारण का भंडाफोड़, 795 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद

इसके तहत डीसी एनआरएलएम सविता सिंह व लखनऊ से आई टीम ने त्रिपुला चौराहा स्थित दुग्ध समिति के बंद पड़े प्रशिक्षण केंद्र व पेयरिंग के बाद खाली हुए पलिया के परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है। पहले चरण में यह योजना 16 ब्लाकों में चलेगी। इसके बाद योजना का विस्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  कुर्सी तो एक दिन जानी है… मोह क्यों? नोएडा की कहानी में Yogi Adityanath का संदेश

 प्रेरणा ओजस के तहत सोलर प्रोडक्ट असेंबलिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके लिए दो स्थानों का निरीक्षण किया गया है। पहले चरण में 16 ब्लाकों में योजना शुरू की जाएगी। इस योजना से स्वयं सहायता समूह की हजारों महिलाएं स्वावलंबी बन सकेंगी। -अंजू लता, मुख्य विकास अधिकारी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment