चक्रधर की चमक बिखरेगी…पद्मश्री हेमामालिनी की नृत्य नाटिका के साथ होगा समारोह का आगाज़, CM साय को दिया कलेक्टर और SP ने न्यौता

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर 01 सितंबर 2024   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित निवास में कलेक्टर रायगढ़ कार्तिकेय गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सौजन्य मुलाकात कर 39वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार कर समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।     मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की पहचान है। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने समारोह में प्रस्तुति देकर इसके गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ से…

Read More

CG Weather Update : प्रदेश के इन इलाकों में आज होगी भारी से अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 25 जुलाई, 2023 छत्‍तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र मजबूत हो गया है और इसके प्रभाव से अब प्रदेश में लगातार वर्षा के आसार बने हुए है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को बस्तर क्षेत्र में भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार है और रायपुर में हल्की वर्षा होगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा। सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के…

Read More

PM Modi Program Raigarh : छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, रायगढ़ में इस दिन होगी सभा, तैयारियां शुरू

  संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, रायगढ़, 25 जुलाई, 2023 पीएम नरेंद्र मोदी फिर एक बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर पीएमओ ने अभी फाइनल तारीख तय नहीं की है। मगर 7 अगस्त को उनके छत्तीसगढ़ आने की प्रबल संभावना है। इसकी तैयारियां भी भारतीय जनता पार्टी ने शुरू कर दी है। इस बार प्रधानमंत्री की सभा रायगढ़ शहर में आयोजत होगी। रायगढ़ से पीएम बिलासपुर संभाग के पूरे 24 विधानसभा सीटों के लिए चुनावी हुंकार…

Read More

Big Breaking: रायगढ़ ज़िले में बड़ा लैंडस्लाइड, अब तक 5 शव मिले, 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे

  देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, रायगढ़/महाराष्ट्र, 20 जुलाई, 2023 महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में भयानक लैंडस्लाइड हुआ है। खबर है कि रायगढ़ जिले के खालापुर के इरसलवाडी गांव में बड़ा भूस्खलन हुआ। एनडीआरएफ की चार टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार भूस्खलन के मलबे में 100 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। लगभग 70 से 75 घर यहां हैं और इस भूस्खलन में करीब 30 से 35 घरों को नुकसान हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 10 लोगों को बचा…

Read More

PM Modi : अगस्त में फिर छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, इस बार यहां भरेंगे चुनावी हुंकार

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 11 जुलाई, 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर छत्तीसगढ़ आएंगे। इस बार रायगढ़ या फिर बस्तर के जगदलपुर में सभा को संबोधित कर सकते हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में उनका दौरा संभावित है। एक महीने के अंदर यह छत्तीसगढ़ में उनका यह दूसरी बार कार्यक्रम होगा। बता दें कि इसके पहले बीते 7 जुलाई को राजधानी रायपुर में दो कार्यक्रम में पीएम ने शिरकत की थी। फिलहाल पीएम के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से अधिकृततौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई…

Read More

CG WEATHER UPDATE : अगले दो दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने बलौदाबाज़ार सहित इन जिलों में दी लू की चेतावनी

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 17 जून, 2023 छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। लगातार लू भी चल रही है। वहीं तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला जांजगीर-चांपा रहा। जहां का तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी प्रदेश के कई जिलो में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग और रायगढ़ में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में कुछ इलाकों…

Read More

Rastriya Ramayan Mahotsav : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, आयोजन में बने दो विश्व रिकॉर्ड

      सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, रायगढ़, 04 जून, 2023   रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे दिलों में हैं, हमारे जीवन में हैं। राम नाम का रस ही ऐसा है, जितना सुनिएगा, जितना मनन करिएगा, राम रस की प्यास उतनी बढ़ती जाती है। हमारे राम कौशल्या के राम, वनवासी राम, शबरी के राम, हमारे भांचा राम और हम सबके राम हैं। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में रायगढ़ राममयगढ़…

Read More

Raigarh News : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आज अंतिम दिन, ‘केलो महाआरती‘ में सीएम बघेल होंगे शामिल

    सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, रायगढ़, 03 जून, 2023 देश-विदेश में आकर्षण का केन्द्र बने छत्तीसगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आज समापन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सीएम बघेल रामायण महोत्सव के समापन समारोह के साथ आयोजित ‘केलो महाआरती‘ में शामिल होंगे। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन आज दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 4 राज्यों केरल, उत्तरप्रदेश, पश्चिम…

Read More

छत्तीसगढ़ में चढ़ा गर्मी का पारा, अगले 48 घंटे में प्रदेश के इन जिलों में लू चलने की संभावना

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 02 जून, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों के लिए मौसम विभाग ने लू की चेतावनी दी है। साथ ही, 48 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इनमें राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, जांजगीर चांपा, रायगढ़, महासमुंद और मुंगेली आदि मैदानी जिले शामिल हैं।   गर्म हवाओं के कारण गर्मी बढ़ने की आशंका बता दें कि प्रदेशभर में जून के पहले ही दिन तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। फिलहाल प्रदेश में गर्म हवाओं के कारण गर्मी बढ़ने की आशंका…

Read More

Chhattisgarh Ramayan Mahotsav : राम मार्चपास्ट, सामूहिक हनुमान चालीसा… रायगढ़ में यूं हुआ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायगढ़, 02 जून, 2023 रायगढ़ में गुरुवार से रामायण महोत्सव की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भगवान श्री राम ने अपने वनवास के 10 साल छत्तीसगढ़ में गुजारे हैं। भगवान श्री राम ने वनवास के दौरान कितनी कठिनाई झेली पर अपनी मर्यादा नहीं खोई। भगवान राम जब वन गए तो मर्यादा पुरूषोत्तम बन गए। उनके इस चरित्र निर्माण में छत्तीसगढ़ का भी अंश है। रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में तीन दिनों तक ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ चलेगा। इस…

Read More

Raigarh Crime : दानिश ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, युवती ने तोड़ा दम, खुद को कुंवारा बताकर हिंदू युवती से संबंध बनाता रहा दानिश खान

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायगढ़, 01 जून, 2023   देश में इन दिनों साक्षी मर्डर केस की गूंज है। लोगों में उस घटना के बाद गुस्सा देखा जा रहा है। ऐसे में ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक हिंदू युवती को अपने बॉयफ्रेंड दानिश खान के साथ रहना और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना भारी पड़ गया। दरअसल, रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली हिंदू युवती की…

Read More

Raigarh Bus Accident : लैलूंगा से रायगढ़ जा रही सिटी बस पलटने से 2 लोगों की मौत, 20 घायल

        सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, रायगढ़, 24 मई, 2023     रायगढ़। लैलूंगा से रायगढ़ जा रही सिटी बस पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। सुबह 7 बजे लैलूंगा से निकली बस घरघोड़ा चारभांटा मोड़ के पास पलट गई।   एसडीओपी दीपक मिश्रा के निर्देश पर घरघोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों के उचित इलाज के तहसीलदार, नायब तहसीलदार हॉस्पिटल में मौजूद हैं। नगर पंचायत…

Read More

छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का होगा आयोजन, रायगढ़ में 1 जून से 3 जून तक आयोजित होगी रामायण प्रतियोगिता

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 17 मई, 2023 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही भगवान राम से जुड़े राम वनगमन पथ समेत कई कार्य किए जा रहे हैं। जहां भगवान राम की माता कौशल्या की मायका चंदखुरी में उनका भव्य मंदिर बनाया गया है। वहीं इस क्रम में भूपेश सरकार अब छत्तीसगढ़ की धरा पर पहली बार देसी-विदेश के कलाकारों की ओर से रामायण की अनूठी प्रस्तुति कराने जा रही है। इस आयोजन में अरण्य कांड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी।   1 से 3…

Read More