Chhattisgarh : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देखा ईएमआर सिस्टम

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 23 मई, 2023   स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में अध्ययन भ्रमण पर ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के अधिकारियों के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। टीम ने विगत 20 मई को क्वीसलैंड के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल का भ्रमण किया था। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के साथ अध्ययन दौरे पर ऑस्ट्रेलिया गई टीम में स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक…

Read More

यादव समाज का इतिहास में रहा है, महत्वपूर्ण योगदान – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

        उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 20 अप्रैल, 2023     मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में सर्व यादव समाज द्वारा आयोजित ‘स्वाभिमान महासम्मेलन’ में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर समाज प्रमुखों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरगुजा में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुग्ध प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना की घोषणा की, जिससे दुग्ध व्यापार को प्रोत्साहन…

Read More

सीएम बघेल ने अम्बिकापुर में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का किया लोकार्पण, इस ट्रांजिट हॉस्टल में हैं कुल 54 कमरे…..

भुवनेश्वर दुबे, न्यूज राइटर, सरगुजा, 20 अप्रैल, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया। ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण हेतु वर्ष 2018 में 10.41 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। जिसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आज मुख्यमंत्री बघेल द्वारा लोकार्पण संपन्न हुआ। ट्रांजिट हॉस्टल जी$3 भवन है। इस ट्रांजिट हॉस्टल में कुल 54 कमरे हैं। ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण से स्थानांतरण पश्चात अम्बिकापुर आने वाले शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को शहर के बीचों बीच सर्वसुविधायुक्त आवास की…

Read More

Chhattisgarh : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव का अंबिकापुर दौरा आज

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 19 अप्रैल, 2023 स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज अंबिकापुर प्रवास पर जाएंगे। वे दोपहर तीन बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। शाम पांच बजे बिलासपुर में जीएसटी कार्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करेंगे। टी एस सिंहदेव शाम छह बजे बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात साढ़े नौ बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे।

Read More

Breaking : Corona को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी बैठक…मंत्री सिंहदेव ने बैठक लेकर कहा-‘रहें अलर्ट’

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 18 अप्रैल, 2023   रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए कोरोना की जांच, इलाज, इससे बचाव और नियंत्रण के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 के लक्षण वाले लोगों में इसकी पुष्टि के लिए ज्यादा से ज्यादा जांच आरटीपीसीआर टेस्ट के माध्यम से कराए जाने के…

Read More

Chhattisgarh : मंत्री सिंहदेव आज लेंगे कोविड-19 की समीक्षा बैठक, आयुर्वेदिक कॉलेज के पीजी ब्लॉक का करेंगे लोकार्पण

  न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, 18 अप्रैल, 2023 रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश में कोरोना जांच की व्यवस्था, अस्पतालों में उपकरणों, दवाईयों व बिस्तरों की उपलब्धता के साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहारों के अनुपालन की समीक्षा करेंगे। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री 18 अप्रैल को दोपहर पौने एक बजे रायपुर के शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में पीजी ब्लॉक के…

Read More

ब्रेकिंग : TS सिंहदेव का बड़ा बयान…’अब शराबबंदी कर पाना कठिन है, CM मामले को लेकर फिर दिया बड़ा बयान, मौका मिला तो…’

  सतीश शर्मा, गरियाबंद, 15 अप्रैल, 2023 आज गरियाबंद जिले के क्षेत्रीय दौरे पर कैबनेट मंत्री टी एस सिंहदेव पहुंचे थे। उन्होंने जिले के छुरा ब्लाक में संचालित चंचल पेट्रोप पंप का उद्घाटन किया। वहीं कैबनेट मंत्री टी एस सिंहदेव ने सीएम बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिंहदेव ने कहा, कि मौका मिलेगा तो जिम्मेदारी निभाने का कोशिश करूंगा। लेकिन घर के बड़े जो फैसला सुनाए वो हम मानते हैं। आगामी चुनाव में सीएम का चेहरा भूपेश बघेल का टी एस सिंहदेव ने संभावना जताया है। प्रदेश में…

Read More

सभी शासकीय अस्पतालों में 1 जून से कैशलेस व्यवस्था : टीएस सिंहदेव

  नेहा शर्मा, रायपुर, 21 मार्च, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, वाणिज्यिक कर और बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री टी.एस. सिंहदेव के विभागों के लिए कुल 5122 करोड़ आठ लाख 71 हजार रुपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित की गईं। इनमें लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 3207 करोड़ 70 लाख 90 हजार रुपए चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबंधित व्यय के लिए 1574 करोड़ 48 लाख तीन हजार रुपए वाणिज्यिक कर विभाग से संबंधित व्यय के लिए 335 करोड़…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज अम्बिकापुर के दौरे पर, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

  नेहा शर्मा, अम्बिकापुर, 21 मार्च, 2023 छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव आज अंबिकापुर जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंहदेव 21 मार्च को अपरान्ह 2 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 8ः00 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे। वे अम्बिकापुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात रात्रि 10ः30 बजे रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर से अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More