उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 11 अगस्त, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह…
Read MoreTag: Chhattisgarh News
Chhattisgarh : मुख्यमंत्री के प्रयास से राजधानी में विश्व हाथी दिवस का आयोजन कल, केन्द्रीय पर्यावरण व वनमंत्री भूपेन्द्र यादव होंगे मुख्य अतिथि
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 11 अगस्त, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अथक प्रयासों से विश्व हाथी दिवस का आयोजन छ.ग. राज्य की राजधानी रायपुर में 12 अगस्त को शाम 7.30 बजे लाभांडी स्थित स्थानीय होटल में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में लगातार जैव विविधिता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की जा रही है। रायपुर में आयोजित विश्व हाथी दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री पर्यावरण,…
Read MoreChhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के राजनांदगांव हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 11 अगस्त, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज राजनांदगांव पीटीएस हेलीपेड पहुंचने पर सांसद संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, विधायक गुरू खुशवंत साहेब भी राजनांदगांव पहुंचे। मुख्यमंत्री साय तिरंगा रैली के कार्यक्रम तथा जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव द्वारा आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजनांदगांव पहुंचे हैं।
Read Moreसाय सरकार की पहल : राज्य के 160 आईटीआई होंगे अपग्रेड, युवाओं को स्थानीय उद्योगों की मांग के मुताबिक मिलेगा प्रशिक्षण
राज्य के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा मॉडल आईटीआई के रूप में उन्नयन के लिए 484.22 करोड़ रूपए जारी उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 10 अगस्त, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य के 160 आईटीआई को मॉडल आईटीआई के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। इसके लिए रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 484 करोड़ 22 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। मॉडल आइटीआई में उन्नयन के…
Read Moreमहिला का पैर फिसलने से हुआ हादसा : नाला पार करने के दौरान घटी घटना, 21 घंटे बाद भी महिला की अब तक नहीं मिली कोई जानकारी
पीयूष गुप्ता, न्यूज़ राइटर, सरगुजा, 10 अगस्त, 2024 रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम चेरा में शुक्रवार दोपहर 12 के करीब गांव के जंगल की ओर नाले को पार करने के दौरान पंडो जनजाति की महिला का पैर फिसलने से वह बह गई जिसका अब तक 21 घंटे से ज्यादा हो जाने पर भी पता नहीं चल सका है उसके साथ गई अन्य महिलाओं ने काफी खोजने का प्रयास किया। वहीं इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को दी गई जिनके द्वारा तत्काल एसडीआरएफ की टीम को भेजे जाने…
Read MoreChhattisgarh : प्रदेश में 10 लाख तिरंगा फहराएगी भाजपा, स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी हुई तेज
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 10 अगस्त, 2024 स्वतंत्रता दिवस अब कुछ ही दिन शेष है इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा की तैयारी तेज हो गई है। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा एक्टिव हो गई है। बता दें कि प्रदेश भर के बूथों में 10 लाख तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है सभी बूथों में तिरंगा लगाने की जिम्मेदारी प्रकोष्ठ को दी गई है। जानकारी के अनुसार 11 अगस्त से तिरंगा बाइक रैली और 13 अगस्त से…
Read Moreमुख्यमंत्री साय बेमेतरा में तुषार साहू के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल, शोक संतप्त परिवारजनों को बंधाया ढांढस
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 09 अगस्त, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा नयापारा में तुषार साहू के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने तुषार साहू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि हम सब दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं, इस कठिन समय में हम सब को धैर्य बनाए रखना है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तुषार साहू एक होनहार युवा थे। समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से उनकी भागीदारी रहती…
Read MoreCM और BJP प्रदेश अध्यक्ष ने बदला अपना प्रोफाइल पिक्चर : सोशल मीडिया साइट्स में प्रोफाइल पिक्चर लगाया ‘तिरंगा’, CM विष्णुदेव साय ने लोगों से की ये खास अपील
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 09 अगस्त, 2024 छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश भारतीय जनता पार्टी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया में अपनी DP और प्रोफाइल पिक्चर ‘तिरंगा’ रखने की अपील सभी से की है। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर तिरंगा रखा है। सोशल मीडिया साइट ‘X’ में अपनी प्रोफाइल पिक बदलने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा है : सभी प्रदेशवासियों को नमस्कार, आज 9…
Read MoreChhattisgarh : इस दिन पूरे प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित, बेचते पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी
न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, 09 अगस्त, 2024 पूरे प्रदेश में 15 अगस्त दिन (गुरुवार) को ’’स्वतंत्रता दिवस’’ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन नियम एवं अन्य बिंदुओं पर शासन निर्देश के बिंदु क्रमांक 16 (16.1) के अनुसार ’’स्वंतत्रता दिवस’’ दिनांक 15 अगस्त 2024 (गुरुवार) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त संचालित समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सी.एस.-2 घघ कंपोजिट) एवं विदेशी मदिरा…
Read MoreCG सीएम विष्णु देव साय ने श्रम विभाग के तहत चेक सौंपे, 12 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ों के मिले चेक
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 08 अगस्त, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज हजारों की तादाद में प्रदेशभर से लोग अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने पहुंचे हैं। रिमझिम फुहारों के बीच लोग पूरी उम्मीद और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री साय से मिल रहे हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत 12 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से सहायता राशि के चेक सौंपे। ज्ञात हो कि आज की मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान श्रम…
Read MoreChhattisgarh : जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, बारिश के बीच अपने मुखिया से मिलने और अपनी समस्याएं बताने सीएम हाउस पहुंचे
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 08 अगस्त, 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। रिमझिम बारिश के बीच जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने, उनसे अपनी समस्याएं बताने और उनके समाधान के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री निवास पहुंचे हुए हैं। बताते चलें कि, हर सप्ताह गुरुवार को दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन चलेगा। यहां आम लोगों को सिविल लाइस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में एंट्री दी जाएगी। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम…
Read MoreChhattisgarh : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 07 अगस्त, 2024 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास कार्यालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद अपने निवास पर पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व गठित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक…
Read Moreमुख्यमंत्री के सुशासन में किसान हुए खुशहाल, जीवन स्तर में हो रहा है सुधार
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 07 अगस्त, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसान हितैषी निर्णयों से आर्थिक लाभ मिल रहा है, जिससे किसानों को खेती-किसानी करने में आसानी हो रही हैं। प्रदेश के किसान खुशहाल हो रहें हैं। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और प्रदेश में धान की अच्छी फसल होती है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी की जाती है। खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 24 लाख 72 हजार किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की…
Read MoreCG Breaking : CM विष्णूदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न, बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 07 अगस्त, 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व गठित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अनुशंसा और भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की सहमति के अनुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों में स्थित गुरूघासीदास राष्ट्रीय उद्यान तथा तमोर पिंगला अभ्यारण्य के क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए 2829.387 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल…
Read MoreCM विष्णु ने की सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से सौजन्य मुलाकात, भेंट की बेलमेटल की नंदी
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, राजनांदगांव, 06 अगस्त, 2024 राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को राजनांदगांव के क्लब हाऊस सन सिटी में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह के रूप में बेलमेटल की नंदी की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन श्रावण मास चल रहा है, इस दौरान आपसे मुलाकात करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह…
Read More
