सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! Diwali Gift के साथ महंगाई भत्ता 58% तक बढ़ सकता है

नई दिल्ली  
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दिवाली से पहले केंद्र सरकार बढ़े हुए DA का ऐलान कर सकती है। आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगने की संभावना है। अगर यह फैसला लिया जाता है, तो यह 1 जुलाई से लागू होगा, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा और उनकी दिवाली की खुशियां डबल हो जाएंगी।

कितना बढ़ सकता है DA?
यह साल 2025 के लिए दूसरा महंगाई भत्ता संशोधन होगा। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगर सरकार उम्मीद के मुताबिक फैसला लेती है, तो मौजूदा 55% का महंगाई भत्ता बढ़कर 58% हो जाएगा। यदि ये फैसला लागू होता है तो इससे 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और लगभग 65 लाख पेंशनभोगियों को सीधा लाभ होगा। उन्हें बढ़े हुए भत्ते के साथ 3 महीने का एरियर भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में कक्षा 5 तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में, बढ़ते प्रदूषण के कारण सरकार ने लिया फैसला

सैलरी पर कितना पड़ेगा असर?
अगर किसी एंट्री लेवल कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹18,000 है, तो बढ़ोतरी के बाद उसकी सैलरी पर क्या असर पड़ेगा, आइए समझते हैं- इस बढ़ोतरी के बाद एंट्री लेवल की बेसिक सैलरी पर हर महीने ₹540 का सीधा इजाफा होगा, साथ ही एरियर भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद अब सरकार बनने की स्थिति साफ हुई, जल्द हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

कैबिनेट में अन्य बड़े फैसले भी संभव
केंद्रीय कर्मचारियों के DA Hike के अलावा पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी हो सकती हैं:
    एमएसपी (MSP) में वृद्धि: रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी पर फैसला लिया जा सकता है।
    इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स: असम में चार लेन की राजमार्ग परियोजना को मंजूरी मिल सकती है, जिसमें ₹7,000 करोड़ की लागत वाला 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड हाईवे शामिल है।
    दलहन उत्पादन: दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए अगले छह सालों के लिए ₹11,000 करोड़ की नई स्कीम को हरी झंडी दिखाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें :  रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप, ने एलन मस्क की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका को उनके रूप में एक 'नया सितारा' मिला

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment