जयपुर के युवक की पहलगाम के आतंकी हमले मौत, रात तक पहुंचेगा पार्थिव शरीर

जयपुर

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में जयपुर के नीरज उधवानी की भी मृत्यु हुई है। नीरज जयपुर के मॉडल टाउन स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी कॉलोनी के रहने वाले वाले थे। नीरज की हाल में शादी हुई थी। वे दुबई में नौकरी करते थे। नीरज के बड़े भाई किशोर उधवानी इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें :  अधिकारी संवेदनशील होकर करें काम, आमजन को दें राहत : मुख्य सचिव

जानकारी के अनुसार नीरज अपनी पत्नी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। घटना वाले दिन उनकी पत्नी होटल में ही ठहर गई थीं, जबकि नीरज घूमने के लिए बाहर निकल गए थे। इसी दौरान आतंकियों ने नीरज को गोली मार दी। उनका पार्थिव शरीर सुबह 11:45 पर कश्मीर से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। दिल्ली से शाम 8:15 बजे तक उनकी बॉडी जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद परिवारजन गुरुवार को ही उनका अंतिम संस्कार करेंगे।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में शर्मनाक मामला, स्कूल में गंदी बात, CCTV में कैद हो गई दो टीचर की सारी करतूत

शहीद स्मारक पर आज श्रद्धांजलि सभा
पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को संबल देने के लिए आज जयपुर में शाम 6:30 बजे शहीद स्मारक पर राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान जयपुर द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment