इस बार एशेज में शतक की कमी भी पूरी कर देगा रुट : वॉन

लंदन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अनुभवी बल्लेबाज जो रूट की जमकर प्रशंसा की है। वॉन ने कहा कि देश की और से सबसे अधिक 34 टेस्ट शतक लगाना आसान नहीं है। उन्होंने रुट को इंग्लैंड का एक महान बल्लेबाज करार दिया है। रूट ने 10 देशों के खिलाफ शतक बनाया है पर अभी तक ऑस्ट्रेलिया में शतक नहीं बनाया है। इसपर वॉन ने कहा, उनके खेल में केवल एक चीज की कमी है, वह है ऑस्ट्रेलिया में उनका बड़ा शतक पर मुझे उम्मीद है कि इस बार वह एशेज में शतक की कमी भी पूरी कर देगा। वॉन ने कहा, रुट का शीर्ष तक पहुंचना आचानक नहीं नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें :  BCCI ने IPL अनुशासन को लेकर सख्त संकेत, टीमों पर कार्रवाई की तैयारी

यह विशुद्ध तकनीक और क्षमता से जुड़ा हुआ मामला है। जो रूट महान हैं क्योंकि वह एक आदर्श खिलाड़ी हैं। वह एक अच्छे इंसान और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वॉन ने आसानी से रन बनाने के रूट के कौशल की सराहना करते हुए कहा, उसके खेलते समय विरोधी टीम को हमेशा ऑफ साइड पर स्क्वायर के पीछे चार फील्डर रखने पड़ते हैं क्योंकि वह इस क्षेत्र में बहुत अच्छे हैं। वह सामान्य रूप से खेलता है और बिना कोई जोखिम लिए रन बनाता है।

ये भी पढ़ें :  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दिवंगत फिलिप ह्यूज को 10वीं वर्षगांठ पर सम्मानित करेगा

आप कितनी बार देखते हैं कि उसने बिना बड़े शॉट लगाये रन बना लिए हैं। वहीं पूर्व कप्तान टिम कुक ने भी रूट की असाधारण स्थिरता और तकनीक की प्रशंसा करते हुए कहा, उनके बारे में यह अनिवार्यता है कि जब वह मैदान पर उतरते हैं तो रन बनाएंगे और इसे इतना आसान बना देंगे।

ये भी पढ़ें :  CPL के एक मैच में 42 छक्के...मुकाबले में हुई IPL के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment