ईडन गार्डन्स में आज केकेआर और सनराइजर्स की टक्कर, हार भुलाकर जीत का खाता खोलने पर नजर

 कोलकाता
 अपने- अपने पहले मैच में हार का सामना करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आज आईपीएल में आपस में टकराएंगी। दोनों टीमों का लक्ष्य जीत का खाता खोलने का होगा। इन दोनों टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और ऐसे में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है।

कोलकाता की टीम अपने स्पिनरों की फॉर्म में वापसी चाहेगी जबकि हैदराबाद को भी अपने गेंदबाजी विभाग में काफी सुधार करना होगा। केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण कुछ प्रमुख गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से कमजोर हुआ है। वहीं सनराइजर्स में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड जैसे तूफानी बल्लेबाज शामिल हैं, लेकिन नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में उसका भी बोलिंग अटैक कमजोर नजर आता है।

ये भी पढ़ें :  किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका

होम ग्राउंड पर लय पाने का मौका
यह मुकाबला ईडन गार्डंस के मैदान पर हो रहा है जो केकेआर का होम ग्राउंड और गढ़ रहा है। टीम ने साल 2008 से यहां खेले गए कुल 95 मैचों में से 54 मैच अप नाम किए हैं। खास बात यह है कि बंगाल में आगामी चुना के चलते ईडन पर सात दिन में तीन मैच और फिर 19 अप्रैल को एक और मैच खेला जाना है। चुनाव के चलते कोलकाता में लगभग एक महीने तक कोई मैच नहीं खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें :  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दस लोगों के ऊपर कड़ा ऐक्शन, यौन उत्पीड़न का भी आरोप, फेल होने के लिए देते थे धमकी

केकेआर को इसके बाद चार मैच दूसरी टीमों के मैदान पर खेलने है। उसका ईडन पर अगला मैच 16 मई को होगा। ऐसे में टीम होम ग्राउंड पर लय हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

पिच एवं मौसम
ईडन गार्डस की पिच पर बड़े स्कोर बनते हैं। टारगेट का पीछा करने वाली टीम को ओस का फायदा मिलता है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें :  संभल : 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार

संभावित प्लेइंग XI
कोलकाता नाइटराइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी।
इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक त्यागी

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान एवं विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी,हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर: डेविड पेन
लाइव टेलिकास्ट: शाम 7:30 बजे से जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment