गैस सिलेंडर से भरा ट्रक हाइवे पर पलटा, हादसे में ट्रक चालक की मौत

बालोद.

गैस सिलेंडर से भरा ट्रक आज सुबह अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 30 पर पलट गई. हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. वहीं ट्रक की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा गांव की है.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : स्वामी विवेकानंद के विचारों से ही होगा सशक्त भारत का निर्माण : मंत्री राजवाड़े

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से ट्रक गैस सिलेंडर लेकर रायपुर की ओर जा रही थी. जगतरा गांव में एक मंदिर के पास मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद ट्रक ट्रैक्टर से जा टकराई और नेशनल हाइवे पर पलट गई. इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. वहीं 1 राहगीर ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया. घायल युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया, जिसे हॉस्पिटल भेजा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें :  केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने युवाओं से देश के विकास और सामाजिक सरोकार से जुडने का किया आव्हान

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment