सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

सहारनपुर
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त बड़ा रेल हादसा टल गया जब स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अनाज से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी पंजाब के गुरुहरसहाय से मेरठ के बामहेड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान जब मालगाड़ी सहारनपुर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना सुबह 6 बजे की बताई गई है। सूचना पर रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी समेत रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें :  यूपी में बीजेपी का नया अध्यक्ष जल्द, MP-MLA की उदासीनता पर संघ ने जताई नाराजगी

बताया गया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास मालगाड़ी के आने-जाने के लिए अलग से ट्रैक बनाया गया है। देर रात को एक मालगाड़ी पंजाब जिले के फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से अनाज लेकर निकली थी। सुबह जब वो सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों द्वारा रेल की आगे की पटरियों को काटकर रवाना कर दिया गया है। मालगाड़ी के दो डिब्बे किन कारणों के चलते बेपटरी हुए इसकी जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनी योगी सरकार, 29,23,364 महिलाओं को दे रही पेंशन

बता दें कि हाल में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे थे। 13 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर एक खाली लोकल ट्रेन (ईएमयू) के दो डिब्बे पटरी से उतरे थे। घटना के बाद, चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच का स्लो ट्रैक तुरंत बंद कर दिया गया था। रेलवे अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए फास्ट लाइन पर ट्रेन संचालन जारी रखा था।

ये भी पढ़ें :  उच्चतम न्यायालय ने आगरा को ‘विरासत शहर’ घोषित करने के अनुरोध वाली याचिका खारिज की

इससे पहले, 12 अक्टूबर को मैसूर से दरभंगा आने वाली ‘बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ ट्रेन, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यहां के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हो गए थे।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment