सतना में 8वीं में फेल होते ही दो छात्राएं लापता, सर्किट हाउस तक मिली लोकेशन से मचा हड़कंप

सतना

शहर के मारुति नगर क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चियों के अचानक लापता हो जाने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों लड़कियां लगभग 24 घंटे से लापता हैं। शुरुआत की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों दो-दो विषय में फेल हुई थीं। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों पैदल चलती दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ें :  प्रदीश में बिना पर्ची के धड़ल्ले से बिक रहीं एंटीबायोटिक्स, करोड़ों का अंधाधुंध कारोबार हर महीने

क्या है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता छात्राओं में से एक रामशिरोमणि शुक्ला निवासी सितपुरा नागौद हाल निवास शारदा कॉलोनी मारुति नगर की पुत्री अंजली शुक्ला (14 वर्ष) और पड़ोसी दिनेश सिंह परिहार की पुत्री अदिति सिंह परिहार (14 वर्ष) निवासी अकौना साठिया हाल मारुति नगर शारदा कॉलोनी शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे से लापता हैं।

ये भी पढ़ें :  भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से ठीक पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा

कक्षा आठवीं में खराब हुआ है रिजल्ट

कोतवाली थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार अंजली शुक्ला कक्षा 8वीं की छात्रा है और संत कुंज आदर्श विद्यापीठ बरदाडीह में पढ़ती है। अदिति सिंह परिहार (14 वर्ष) क्राइस्ट ज्योति स्कूल सतना की छात्रा है। दोनों का रिजल्ट खराब हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि फेल होने से दोनों ने यह कदम उठाया, वहीं परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका भी जताई है।

ये भी पढ़ें :  श्रीमदभगवद् गीता स्वधर्म और कर्तव्य पथ का करती है मार्ग प्रशस्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीसीटीवी में पैदल चलती दिखीं

दोनों छात्राओं के लापता होने की सूचना के बाद सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। घर के पास लगे फुटेज में दोनों पैदल चलती हुई नजर आ रही हैं। बताया गया है कि पुलिस को सर्किट हाउस तक की लोकेशन मिली है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment