Uttarpradesh : अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, चार गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल

 

 

उर्वशी मिश्रा, लखनऊ, 03 फ़रवरी, 2023

उत्तर प्रदेश के हरदोई में बड़ी सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले में हादसा हुआ है। हादसे में छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। सपा अध्यक्ष हरदोई के एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई है। हादसे में अखिलेश यादव की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हादसे में घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां अखिलेश यादव के काफिले में पीछे-पीछे चल रही थीं। दुर्घटना के बाद वाहनों को साइड में लगाकर यातायात को सामान्य करा दिया गया। इस दुर्घटना के बाद अखिलेश यादव का काफिला आगे निकल गया।

ये भी पढ़ें :  ‘जोहार तिरंगा‘ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय : मशहूर गायक कैलाश खेर और साथियों ने दी देश-भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति, देश भक्ति गीतों को सुनकर प्रदेशवासी हुए मंत्रमुग्ध

अखिलेश यादव मल्लावां थाना क्षेत्र के बैठापुर गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले की छह गाड़ियां हादसे का शिकार हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। दुर्घटना रेलवे क्रॉसिंग के पास गाड़ियों के रुकने के दौरान घटी। हालांकि, उनका काफिला आगे निकल गया। कार्यकर्ताओं ने दुर्घटना में घायल लोगों की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें :  चैत्र नवरात्रि पर होंगे सरकारी कार्यक्रम... दुर्गा सप्तशती, अखंड रामायण पाठ करवाएगी योगी सरकार, डीएम को आदेश

छह गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ीं

हरदोई में छह गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं। हरदोई में अखिलेश के काफिले की एक गाड़ी के रुकने का मामला सामने आया। ब्रेक लगाए जाने के कारण गाड़ी के रुक गई। इसके बाद पीछे से आ रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गईं। इसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें :  बिना प्रीमियम, 1.5 लाख का कैशलेस इलाज, जानिए क्या है नई स्कीम

एंबुलेंस से घायलों को भेजा गया अस्पताल

मल्लावां की फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास इस दुर्घटना का मामला सामने आया है। छह लोगों के मामूली रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment