नगर निगम वार्ड 83 के लिए मतदान का परिणाम आज हुआ घोषित, भाजपा के जीतू राठौर ने मरी बाजी

इंदौर
नगर निगम वार्ड 83 के लिए बुधवार 11 सितंबर 2024 को हुए मतदान का परिणाम शुक्रवार सुबह घोषित हो गया। भाजपा प्रत्याशी जीतू राठौर ने 6490 मत हासिल करते हुए 4255 मतों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के प्रत्याशी विकास जोशी को चुनाव में 2235 मत हासिल हुए।

इस वार्ड पर पिछले करीब दो दशक से भाजपा का कब्जा है।शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे नेहरू स्टेडियम में मतगणना शुरू हुई जो करीब एक घंटा चली। मतगणना के लिए 15 टीमें गठित की गई थीं। 11 टेबलों पर गणना की गई। चुनावी मैदान में भाजपा, कांग्रेस सहित छह प्रत्याशी मैदान में थे।

ये भी पढ़ें :  जगदलपुर : नई राह-माओवाद वर्दी की जगह अब होटल की यूनिफॉर्म, नई जिंदगी की शुरुआत

इस वार्ड में 21 हजार 700 से ज्यादा मतदाता हैं, लेकिन 11 सितंबर को हुए मतदान में इनमें से सिर्फ 41.32 प्रतिशत ने ही मतदान में हिस्सा लिया था। मतदाताओं की अरुचि के चलते भाजपा, कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं की सांसें ऊपर-नीचे हो रही थीं, हालांकि इस वार्ड को भाजपा का परंपरागत वार्ड माना जाता है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- महाकुंभ में पूरी दुनिया आकर अभिभूत है, लेकिन सपा को इससे पीड़ा हो रही है

लड्डा के निधन के बाद हुए उपचुनावइस वार्ड से भाजपा के कमल लड्ढा वर्ष 2022 में हुए चुनाव में निर्वाचित हुए थे। उन्होंने 8803 मतों से जीत हासिल की थी। नगर निगम चुनाव में लड्ढा की जीत सबसे बड़ी जीत थी। करीब आठ माह पहले लड्ढा के निधन के बाद इस वार्ड में उपचुनाव हुई हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment