देखें Video…’महापौर ढेबर ने कांग्रेस सरकार रहते समाज के लिए कुछ नहीं किया, अभी तालियां बटोर रहे थे,’ ‘हमारी सरकार जो कहती है, वो करती है..’, CM साय के इस अंदाज़ पर खूब बजीं तालियां

उर्वशी मिश्रा, रायपुर

 

मंगलवार को राजधानी रायपुर में राजनीति का रंग पूरी तरह से हावी रहा। मंगलवार शाम रायपुर के ग्रास मेमोरियल मैदान में आयोजित उत्कल समाज के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच पर ही बैठे कांग्रेसी महापौर एजाज़ ढेबर के सामने कांग्रेस शासन काल के घोटाले का एक के बाद एक उल्लेख करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें :  पद्मश्री अनुज शर्मा BJP में शामिल...एक और पद्मश्री ने थामा BJP का दामन...पूर्व IAS ने भी BJP ज्वाइन किया

 

 

इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो भी घोटाले कांग्रेस के दौरान हुए हैं, उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और करेंगे भी।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी महापौर 5 साल कांग्रेस सरकार में रहे, लेकिन उत्कल समाज के उन्होंने एक भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि महापौर में बहुत मांग रख रहे हैं, लेकिन 5 साल सरकार में रहने के बाद उन्होंने महापौर रहते हुए उत्कल समाज के लिए क्या किया? वह नहीं बता पाएंगे।

 

इस दौरान सीएम के संबोधन पर लगातार जमकर लोगों ने तालियां बजाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल लगातार घोटाले होते रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसी तरह लोगों को धोखे में रखती है। उन्होंने कहा कि हमारी कथनी और करनी में एकरूपता होती है, लेकिन कांग्रेस लोगों को धोखे में रखती है। इस दौरान उत्कल समाज को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जमकर घोषणा भी की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस रुप को देखकर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment