गणेश चतुर्थी पर महिला शिक्षकों ने मांगी छुट्टी, बताया मांग का विशेष कारण

 भोपाल

त्योहारी सीजन चल रहा है। कल से गमेश चतुर्थी की शुरुआत होने जा रही है, जिसे लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। इसी के साथ साथ आज हरतालिका तीज है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज की रात महिलाओं और लड़कियों के रतजगे का खास महत्व है। इसी धार्मिक मान्यता के चलते मध्य प्रदेश में तीज के अगले दिन यानी गणेश चतुर्थी पर छुट्टी घोषित करने की मांग उठी है।

ये भी पढ़ें :  केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कथित तौर पर कांस्य पात्र चुराने के आरोप में चार लोगों को लिया हिरासत में

राजधानी भोपाल में महिला शिक्षकों ने गणेश चतुर्थी पर सरकार के समक्ष छुट्टी की मांग की है। महिला शिक्षकों का कहना है कि तीज पर पूरी रात जागते हैं। लेकिन इसके अगले दिन अगर छुट्टी मिल जाए तो आराम का समय मिल सकता है।

पिछले साल तक मिलती थी छुट्टी

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार अबतक गणेश चतुर्थी के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा नहीं की है। जबकि पिछले साल तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता था।

ये भी पढ़ें :  उद्योग-व्यापार और वैश्विक संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करेगा ब्रिटेन से मुक्त व्यापार समझौता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

साल के अंत तक ये अवकाश और होंगे

हालांकि, अब साल 2024 भी आखिरी तिमाही की और बढ़ रहा है। लेकिन, त्योहारों के साथ साथ कुछ विशेष दिवस अभी शेष हैं, जिनके चलते मध्य प्रदेश लमेत देश के कई राज्यों में कुछ अवकाश मिलना शेष हैं। आइये जानते हैं दिसंबर के अंत तक अभी कितने सामान्य अवकाश आना बाकी हैं।

ये भी पढ़ें :  नए साल में इंदौर को मिलेगी दो नई इंटरनेशनल फ्लाइट, इंडिगो-एयर इंडिया एक्सप्रेस मार्च तक शुरू करेंगी बैंकॉक फ्लाइट का संचालन

-मिलाद-उन-नबी -16 सितंबर

-गांधी जयंती- दो अक्टूबर

-दशहरा- 12 अक्टूबर

-महर्षि वाल्मीकि जयंती- 17 अक्टूबर

-दीपावली- 31 अक्टूबर

-गुरुनानक जयंती एवं राष्ट्रीय गौरव दिवस – 15 नवंबर

-क्रिसमस- 25 दिसंबर

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment