कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अधिकारियों को दिलाई शपथ

मनेन्द्रगढ़ आज जिला के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम“ के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम“ का शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 2030 तक सभी युवा, प्रौढ़, पुरुष एवं महिलाओं को शत-प्रतिशत बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान प्रदान करना लक्ष्य है। “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम“ एक केंद्र प्रवर्तित योजना है, जो सभी के लिए शिक्षा के उद्देश्य को पूरा करने के लिए शुरू की गई है। इसके…

Read More

पंजाब की मशहूर गुरु नानक बेकरी में भीषण आग का तांडव, मचा हड़कंप

पंजाब लुधियाना के थाना टिब्बा में मशहूर गुरु नानक बेकरी में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह गुरु नानक बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी है। आग इतनी भीषण थी कि पूरी बेकरी जलकर राख हो गई। इस उक्त घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। वहीं संदेह है कि आग दुकान के बाहर लगे मीटर के कारण लगी है। बेकरी मालिक ने बताया कि परिवार सहित…

Read More

पहले 24 हजार युवाओं को नौकरी देंगे उसके बाद शपथ ग्रहण करेंगे : नायब सिंह सैनी

हरियाणा हरिणाया में एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही सत्ता की बागडोर थामेंगे। सौनी को सर्वसम्मति से हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। अब हरियाणा में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले सैनी ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले 24 हजार युवाओं को नौकरी देंगे उसके बाद शपथ ग्रहण करेंगे। नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "मैंने संकल्प लिया था शपथ बाद में लूंगा पहले 24 हजार युवाओं…

Read More

मुख्यमंत्री साय से बिहार के वन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बिहार के वन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने डॉ प्रेम कुमार का छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत किया। डॉ प्रेम कुमार आज से राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होने रायपुर आए हैं। वे छत्तीसगढ़ की लघु वनोपज खरीदी व्यवस्था और धान…

Read More

मां अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति के भोजन वितरण वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया

भोपाल मां अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति द्वारा गरीबों के लिए निशुल्क भोजन सेवा का कार्य वर्षों से किया जा रहा है। समिति ने भोजन वितरण वाहन के द्वारा शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों में असहाय और गरीबों के लिए भोजन वितरण के लिए वाहन सेवा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री सबनानी ने कहा कि असहाय और गरीबों को भोजन कराकर समिति बहुत ही बड़ा पुण्य का काम कर रही है, समिति द्वारा कोई गरीब भूखा ना सोए…

Read More

फतेहपुर: तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुसी, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा हाईवे पर बड़ौरी टोल प्लाजा के पास हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार खड़े ट्राला में घुस गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल…

Read More

यूपी का बाराबंकी बना इको टूरिज्म का केंद्र, पिनाक एडवेंचर पार्क में कई एक्टिविटी का आनंद ले रहे सैलानी

बाराबंकी उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिला अब इको टूरिज्म का केंद्र बना गया है। योगी सरकार की कुशल नीतियों और जिला प्रसाशन की ओर से किए गए प्रयासों के कारण बाराबंकी जिले के किसान पथ पर स्थित ग्राम तिंदोला मे पिनाक एडवेंचर पार्क बनकर तैयार हुआ है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशक एवं सरकार के साथ हुए करार के बाद करीब 4.5 करोड़ की लागत से बने इस एडवेंचर पार्क में लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों के सैलानी अब पार्क में विभिन्न तरह की एक्टिविटीज कर सकेंगे। लगभग…

Read More

महिला टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद टीम की कप्तान पर एक्शन लिया जा सकता है

मुंबई आईसीसी इवेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया सबसे बड़ी परेशानी का सबब बन चुकी है। पिछले कुछ वर्षों से भारत और ट्रॉफी के बीच यह टीम एक ऐसी दीवार बन गई है, जिसे लांघना हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम के लिए नामुमकिन बन गया। अब महिला टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद टीम की कप्तान पर एक्शन लिया जा सकता है। बीसीसीआई जल्द ही उन्हें हटाकर एक नई कप्तान चुन सकती है। इसके लिए दो खिलाड़ी सबसे बड़ी दावेदार…

Read More

कच्ची कॉलोनियों में रहने वालों को अब बिजली कनेक्शन बिना एनओसी के मिलेगा : आतिशी

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनी में रहने वालों को बड़ी राहत देते हुए यह घोषणा की है कि अब उन्हें बिजली कनेक्शन बिना एनओसी के भी मिलेगा। आतिशी ने बताया है कि दिल्ली में 1731 कच्ची कॉलोनियां हैं और दस साल पहले यहां बहुत बुरा हाल था। लेकिन जब अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी तो यहां तमाम सुविधाएं दी गई और यहां रहने वाले लोगों का जीवन सुलभ हो गया। मगर पिछले एक साल से यहां रहने वाले लोगों को भाजपा की डीडीए की…

Read More

रायपुर दक्षिण विस क्षेत्र में होंगे 10 संगवारी मतदान केन्द्र, पुरुषों की तुलना में महिला वोट हैं अधिक

रायपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की घोषणा करते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहित प्रभावशील हो गयी है। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 10 संगवारी मतदान केन्द्र होंगे, जो महिला मतदान दल द्वारा संचालित किए जाएंगे। यही नहीं, पांच आदर्श मतदान केन्द्र और एक दिव्यांग संचालित मतदान केन्द्र, और पांच युवा संचालित मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इस सीट पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है। उन्होंने बताया कि 18 तारीख को चुनाव की…

Read More

बंगलुरु में भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी

बेंगलुरु बेंगलुरु बुधवार को भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। अधिकारियों ने प्रभावित निवासियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए दो ट्रैक्टरों की व्यवस्था की है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे दिन और गुरुवार को भी लगातार बारिश होने का संभावना जताई है। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने येलहंका इलाके के निवासियों की मदद के लिए केंद्रीय विहार अपार्टमेंट में दो ट्रैक्टरों की व्यवस्था की है। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार शाम को एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई और जरूरी सामान…

Read More

17 नवंबर को डॉक एनवाईसी में होगा टर्टल वॉकर का वर्ल्ड प्रीमियर

मुंबई, डाक्यूमेंट्री फिल्म टर्टल वॉकर का वर्ल्ड प्रीमियर डॉक एनवाईसी 2024 में 17 नवंबर को होगा। ’टर्टल वॉकर' डॉक्यूमेंट्री के लिए टाइगर बेबी और इमाहो फिल्म्स ने ऑस्कर विजेता एचएचएमआईटैंगल्ड बैंक स्टूडियोज से हाथ मिलाया है।यह फिल्म 17 नवंबर को डॉक एनवाईसी प्रीमियर होने वाली है, जिसमें इंडिया के फादर ऑफ सी टर्टल कंजरब्ल्वेशन की प्रेरणा दायक कहानी बताने वाली है। टर्टल वॉकर ताइरा मालनी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म को ज़ोया अख्तर, रीमा कागती, अंगद देव सिंह, विक्रम मालनी और ताइरा मालनी ने प्रोड्यूस किया है।…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी 20 को अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट का वर्चुअल करेंगे उद्घाटन

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में केंद्रीय विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर उस दिन अंबिकापुर में मौजूद रहने का आग्रह किया है। नायडू ने अपने पत्र में कहा है कि एएआई ने 225 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ रीवा, सरसावा और अंबिकापुर हवाई अड्डों पर नए टर्मिनल भवनों का विकास पूरा कर लिया है। ये अवसंरचनात्मक प्रगति क्षेत्रीय हवाई संपर्क को महत्वपूर्ण रूप…

Read More

पंजाब-हरियाणा सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नाराजगी

नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बुधवार को कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकारों को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पराली जलाने की घटनाओं के लिए दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को तलब किया है और उन्हें 23 अक्टूबर को अदालत में पेश होकर अपनी सफाई पेश करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा…

Read More

बल्लभगढ़ में फोन पर बात करते समय ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, हुई मौत

फरीदाबाद फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में फोन पर बात करते समय ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम और पहचान के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में तो रखवा दिया, लेकिन पुलिस मृतक के परिजनों को खोजने में नाकामयाब रही। पत्नी को लेने के लिए जा रहा था मृतक गौरतलब है कि मृतक के परिजन खुद उसे ढूंढते हुए बादशाह खान…

Read More