कबीरधाम में 3 करोड़ 36 लाख का धान गायब, खरीदी प्रभारियों को नोटिस

कवर्धा कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक में तीन करोड़ छत्तीस लाख रुपए मूल्य का धान कम पाया गया है. इस गड़बड़झाले पर पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर ने संबंधित तीन उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. मामला कोदवागोड़ान, सरईसेत और बघर्रा उपार्जन केंद्र से जुड़ा हुआ है. राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कोदवागोड़ान में 8440 क्विंटल, सरईसेत में 497 क्विंटल और बघर्रा में 1906 क्विंटल धान की कमी पाई गई है.…

Read More

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की

रायपुर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

भोपाल रेलवे स्टेशन पर POD होटल की सुविधा शुरु, मात्र 200 रुपए में मिलेगी AC रूम की फैसिलिटी

भोपाल  रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू हो गई है। अब यहां यात्री कम दाम में आराम से ठहर सकेंगे। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर प्रदेश का पहला पॉड होटल खुल गया है। इस होटल में यात्रियों को 200 रुपए प्रति घंटे से ठहरने की सुविधा मिलेगी। यह होटल जापान से प्रेरित है और इसमें छोटे-छोटे कैप्सूल जैसे कमरे बने हैं। IRCTC की वेबसाइट और स्टेशन पर ही इसकी बुकिंग की जा सकती है। देश का दूसरा सबसे बड़ा होटल यह पॉड होटल उन यात्रियों…

Read More

आईजी के समक्ष महिला-पुरुष समेत 86 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कोठागुडेम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच नक्सल मोर्चे से एक बड़ी खबर सामने आई है। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से अधिकांश छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर मल्टी जोन-1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी माओवादी लंबे समय से आईईडी ब्लास्ट, फायरिंग, हत्या और ठेकेदारों से वसूली जैसी गंभीर वारदातों में…

Read More

भोपाल रेलवे स्टेशन पर मध्यप्रदेश के पहले ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का हुआ भव्य शुभारंभ

भोपाल रेलवे स्टेशन पर मध्यप्रदेश के पहले ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का हुआ भव्य शुभारंभ यात्रियों को मिलेगी आधुनिक, सुरक्षित और किफायती ठहराव की सुविधा भोपाल  आज भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर मध्यप्रदेश के पहले  ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का भव्य शुभारंभ माननीय सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा के द्वारा किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह सुविधा भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन गुजरने वाले लगभग 70,000 यात्रियों की विश्राम की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।…

Read More

नीलेश मुखिया हत्याकांड में शामिल शूटर शाहनवाज की पटना में गोली मारकर हत्या

पटना बिहार की राजधानी पटना में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ पर शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने बहुचर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में शामिल शूटर सैयद शाहनवाज (28) को गोली मार दी। अपराधियों ने शाहनवाज को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार होने में सफल हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं से मामले की छानबीन कर रही है।…

Read More

योगी सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने एक बड़ा कदम उठाया, रोडवेज बसों में अब 5000 महिलाएं कंडक्टर की भर्ती होगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार राज्य की रोडवेज बसों में अब 5000 महिलाएं कंडक्टर की भर्ती करने का फैसला लिया है. यह भर्ती उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के तहत संविदा के आधार पर होगी. इस फैसले से न सिर्फ महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक मिसाल बनेगा. महिलाओं को मिलेगी गृह जनपद में नियुक्ति महिलाओं की सुविधा के लिए सरकार ने खास इंतजाम किया…

Read More

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सीएसके के खिलाफ टॉस जीता, चुनी बल्लेबाज़ी

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में दो बदलाव किए हैं। डेवन कॉन्वे को जेमी ओवरटन और राहुल त्रिपाठी की जगह मुकेश कुमार को मौका दिया गया है। वहीं, दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि फाफ डु प्लेसी आज मैच नहीं खेल रहे हैं। चेन्नई की टीम अभी तक आईपीएल में बहुत प्रभावशाली…

Read More

वक्फ बिल पर इंडिया ब्लॉक में दरार! राउत बोले- हम नहीं जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, हमारे लिए ये फाइल बंद

मुंबई वक्फ (संशोधन) विधेयक पर इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों के बीच ही एक राय नहीं बन पा रही कि उन्हें इसका विरोध करना है या समर्थन. जहां एक ओर कांग्रेस और डीएमके ने संसद से पारित इस विधेयक को असंवैधानिक बताते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, वहीं इंडिया ब्लॉक में शामिल उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना-यूबीटी ने विधेयक के खिलाफ सर्वोच्च अदालत नहीं जाने की बात कही है. हालांकि, उद्धव सेना ने इस बिल का लोकसभा और राज्यसभा में पुरजोर विरोध किया था. लेकिन अब पार्टी…

Read More

पहले टी20 सीरीज में 4-1 से हराया, फिर वनडे सीरीज में 3-0 से हराया, पाकिस्तान का गेंद-बल्ला कुछ नहीं चला

माउंट माउंगानुई न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। पहले टी20 सीरीज में 4-1 से हराया। फिर वनडे सीरीज में 3-0 से हराया। इस तरह न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। बारिश के कारण तीसरा वनडे 42-42 ओवर का हुआ। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 264/8 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 40 ओवर में 221 रन पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने यह मैच 43 रन से जीत लिया। माइकल ब्रेसवेल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। खराब रही पाकिस्तान की…

Read More

कूनो नेशनल पार्क के चीतों की इंसानों से दोस्ती का नया अध्याय शुरू, ग्रामीण ने बर्तन में रख पानी पिलाया

श्योपुर  अगर आपका सामना शेर, तेंदुआ या फिर चीते से हो जाए तो क्या होगा. सुनकर ही शरीर में सिहरन दौड़ जाती है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति इस भीषण गर्मी में चीतों के झुंड को पानी पिलाए तो इसे पशुओं से बेइंतहा प्रेम कहें या फिर दुस्साहस. ये कहानी कोई काल्पनिक नहीं है. बल्कि सच है. कूनो नेशनल पार्क के चीते शिकार करने के बाद छांव में बैठे हुए थे. इन्हें भीषण गर्मी में पानी की सख्त जरूरत थी. लेकिन आसपास पानी नहीं था. पेड़ की छांव में बैठे 6…

Read More

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच में खूब ड्रामा देखने को मिला, नाखुश दिखे आकाश अंबानी

नई दिल्ली आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच में खूब ड्रामा देखने को मिला। मैच के आखिरी क्षणों में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए। इनमें से ही एक फैसले पर मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी भी नाखुश नजर आए। इससे पहले हार्दिक ने तिलक वर्मा को रिटायर कर दिया था। इस फैसले को लेकर पूर्व क्रिकेटर भी हैरानी जता रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की खूब आलोचना हो रही है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस…

Read More

मेरठ की यूनिवर्सिटी में परीक्षा में बवाल, पेपर में नक्सली-आतंकी संगठनों से की RSS की तुलना

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) में एमए राजनीति विज्ञान के पेपर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को आतंकी संगठनों के साथ जोड़ने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस विवादास्पद प्रश्न पर संघ और छात्र संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। विश्वविद्यालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पेपर तैयार करने वाली प्रोफेसर डॉ. सीमा पंवार को आजीवन डिबार कर दिया है। एमए राजनीति विज्ञान द्वितीय वर्ष के एक प्रश्न पत्र में आरएसएस की धार्मिक एवं जातीय पहचान को राजनीति से जोड़ते हुए…

Read More

धार्मिक नगरी अजमेर में जैन आचार्य श्री वसुंनंदीजी महामुनिराज का मंगल प्रवेश

अजमेर धार्मिक नगरी अजमेर शनिवार को एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनी, जब दिगंबर जैन समाज के प्रख्यात आचार्य श्री वसुंनंदीजी महामुनिराज का ससंघ शहर में मंगल प्रवेश संपन्न हुआ। लगभग 11 साधु-साध्वियों का तपस्वी संघ भी उनके साथ था। यह ऐतिहासिक क्षण गुरु-शिष्य के मिलन के साथ रोडवेज बस स्टैंड के समीप आरंभ हुआ, जहां श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंगल प्रवेश यात्रा केंद्रीय बस स्टैंड से प्रारंभ होकर कचहरी रोड, गांधी भवन, नया बाजार चौपड़ होते हुए सोनीजी की नासिया तक…

Read More

ओबीसी सशक्तिकरण, आरक्षण एवं व्यवसायिक अवसरों पर राहुल गांधी जी से महत्वपूर्ण बैठक

भोपाल आज कांग्रेस नेता  राहुल गांधी  से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ओबीसी सशक्तिकरण, आरक्षण, व्यवसायिक अवसरों एवं सरकारी नीतियों में ओबीसी समुदाय की भागीदारी जैसे प्रमुख विषयों पर गहन चर्चा हुई। इस बैठक में सामाजिक न्याय एवं आर्थिक उत्थान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान Backward Classes Indian Chamber of Commerce and Industry (BICCI) की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। BICCI ओबीसी उद्यमियों को संगठित कर व्यापार, उद्योग एवं सरकारी योजनाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में कार्य कर…

Read More